बांग्लादेश के हिंदू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप छोड़ने का दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कह दिया
Litton Das: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम की भागीदारी पर संकट के बादल और गहरे हो गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो कहा, उसने न केवल फैंस बल्कि आईसीसी (ICC) की भी नींद उड़ा दी है।
लिटन ने साफ़ तौर पर कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलेगी भी या नहीं। लिटन दास ने भारत में खेलने को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे लगता है कि चीजें काफी ज्यादा खराब हो गई हैं।

लिटन दास ने क्या कहा?
उन्होंने सवालों के जवाब के दौरान कहा कि कुछ भी कहना सुरक्षित नहीं है. लिटन दास ने कहा कि क्या आप निश्चित हैं कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं? मेरी तरफ से मैं अनिश्चित हूँ, हर कोई अनिश्चित है। मुझे लगता है कि इस समय पूरा बांग्लादेश असमंजस में है।
इतना ही नहीं, जब उनसे भारत के साथ बढ़ते राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद सावधानी बरतते हुए कहा, "यह मेरे लिए सुरक्षित नहीं है। कोई जवाब नहीं। कृपया मेरे जवाब से आहत न हों।"
प्लेयर्स को फ़िलहाल कुछ पता नहीं
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग कर रहा है। बीसीसीआई (BCCI) और आईसीसी के साथ चल रही इस खींचतान के बीच लिटन दास का यह बयान इशारा कर रहा है कि अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि टीम के 15 खिलाड़ियों में से किसी को भी यह नहीं पता कि वे कहां खेलने जा रहे हैं और उनके विरोधी कौन हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारत में खेलने के लिए आने से मना किया है, अगर बांग्लादेश की जगह किसी अन्य टीम को लाया जाता है, तो वह स्कॉटलैंड हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications