लारा के फैंस की धड़कने बढ़ी, इंग्लिश बल्लेबाज ने 410 रनों की पारी खेलकर तोड़ी रिकॉर्ड की सरहदें

लीसेस्टर, 24 जुलाई: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो ऐसे स्कोर बनाए हैं जिनका पीछा करना आसान नही। उन्होंने 28 साल से भी ज्यादा समय पहले काउंटी में डरहम के खिलाफ 501 रनों की नाबाद पारी खेली थी। आज तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इसका पीछा नहीं हो सका। फिर उन्होंने 2003-04 में माइकल वॉन की इंग्लैंड के छक्के छुड़ाते हुए टेस्ट की एक पारी में नाबाद 400 रन बना डाले। इसको भी आज तक कोई छू नहीं पाया। इनको ब्रायन चार्ल्स लारा कहते हैं।

लारा का नाम एक बार सुर्खियों में

लारा का नाम एक बार सुर्खियों में

लारा का नाम एक बार सुर्खियों में छा गया और वजह फिर काउंटी क्रिकेट बना। काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर बनाम ग्लैमरगन के मैच के दौरान ग्लैमरगन के बल्लेबाज सैम नॉर्थईस्ट ने अपने नाम के अनुरुप 410 रनों की पारी खेलकर नाम का ढंका हर दिशाओं में बजा दिया।

सैम नाबाद रहे जिसके चलते लारा का रिकॉर्ड टूटने की बातें होने लगी। हालांकि ग्लैमरगन की पारी घोषित हो गई और सैम को 450 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी पर विराम लगाना पड़ा। वे 45 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद लौटे।

410 रनों की पारी खेलकर तोड़ी रिकॉर्ड की सरहदें

410 रनों की पारी खेलकर तोड़ी रिकॉर्ड की सरहदें

उन्होंने लारा द्वारा बनाए गए 500 प्लस के स्कोर बाद ऐसा पहला बल्लेबाज बनने का कीर्तिमान हासिल किया है जिसने काउंटी में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। यह प्रथम श्रेणी के इतिहास में नौवां उच्चतम स्कोर था। केवल लारा और आर्ची मैकलारेन, जिन्होंने 1895 में समरसेट के खिलाफ लंकाशायर के लिए 424 रन बनाए थे, ने सैम की तुलना में अधिक काउंटी चैम्पियनशिप स्कोर बनाए हैं।

इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना बाकी

इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना बाकी

ग्रीम हिक एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने चैंपियनशिप में चार सौ बनाया है, जब उन्होंने 1988 में समरसेट के खिलाफ वॉर्सेस्टरशायर के लिए नाबाद 405 रन बनाए थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज सैम नॉर्थईस्ट को 2007 में पदार्पण करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से किसी में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना बाकी है। हालांकि, 32 वर्षीय रन बनाने की भूख कम नहीं हुई है। ये काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो का मुकाबला था जो ग्लैमरगन ने एक पारी और 28 रनों से जीता।

छठे विकेट के लिए नाबाद 461 रन की साझेदारी

छठे विकेट के लिए नाबाद 461 रन की साझेदारी

नॉर्थईस्ट और विकेटकीपर क्रिस कुक ने छठे विकेट के लिए नाबाद 461 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज डेविड लॉयड और एडी बाय्रोम के 6.1 ओवर में 2 विकेट पर 9 विकेट पर आउट होने के बाद नार्थईस्ट बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। इसके बाद, नॉर्थईस्ट और कॉलिन इनग्राम ने तीसरे विकेट के लिए 306 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुकाबले में वापस लाया।

सैम नॉर्थईस्ट का करियर

नॉर्थईस्ट महान ब्रायन लारा के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। अप्रैल 2004 में सेंट जॉन्स, एंटीगुआ में एंटीगुआ रिक्रिएशन ग्राउंड में लारा द्वारा वह पारी खेलने के बाद कोई बल्लेबाज लाल गेंद क्रिकेट में इस मुकाम को फिर छू पाया है। वो बात अलग है कि साढ़े 18 साल बाद इंटरनेशनल लाल गेंद क्रिकेट में ये रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

जहां तक ​​नॉर्थईस्ट का सवाल है, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 27 शतक और 61 अर्धशतकों के साथ लगभग 12,000 रन बनाए हैं। उन्होंने लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में 2986 और 3476 रन भी बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+