LLC 2023 Final: लीजेंड्स लीग में हरभजन और सुरेश रैना के बीच होगा महामुकाबला, जानें कब, कहां देख सकेंगे लाइव
Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2023 का फाइनल मैच अर्बनराइजर्स हैदराबाद (UHY) और मणिपाल टाइगर्स (MNT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शनिवार, 09 दिसंबर को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।
क्वालीफायर 2 में इंडिया कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मणिपाल टाइगर्स ने फाइनल में जगह पक्की की है। वहीं सुरेश रैना की अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने एलएलसी के पहले क्वालीफायर में मणिपाल टाइगर्स को 75 रनों से हराकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने पिछले मैच में मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी, और वह शनिवार को भी टाइगर्स के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। गुरकीरत सिंह मान, रिक्की क्लार्क और मार्टिन गुप्टिल भी इस सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं। इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद मणिपाल टाइगर्स ने फाइनल में जगह बनाई है।
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम पिच रिपोर्ट
टूर्नामेंट में अब तक यहां खेले गए तीन मैचों में से दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। पहली पारी का औसत स्कोर 217 रहा है, जबकि चेज के दौरान हाईएस्ट लक्ष्य 178 है। टॉस जीतने वाले कप्तान के पहले बल्लेबाजी करने और विपक्षी टीम को दबाव में लाने के लिए बोर्ड पर रन बनाने की संभावना है।
मणिपाल टाइगर्स बनाम अर्बनराइजर्स हैदराबाद का फाइनल टीवी पर कहां देखें?
मणिपाल टाइगर्स बनाम अर्बनराइजर्स हैदराबाद का फाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
मणिपाल टाइगर्स बनाम अर्बनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
मणिपाल टाइगर्स टीम: काइल कोएट्ज़र, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, अमित वर्मा, एंजेलो परेरा, मोहम्मद कैफ, थिसारा परेरा, इमरान खान, प्रवीण गुप्ता, हरभजन सिंह (कप्तान), मिशेल मैक्लेनाघन, पंकज सिंह, रॉबिन उथप्पा। एस बद्रीनाथ, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा, परविंदर अवाना, अमितोज़ सिंह, कोरी एंडरसन, डेविड व्हाइट, प्रवीण कुमार।
अर्बनराइजर्स हैदराबाद टीम: ड्वेन स्मिथ, मार्टिन गुप्टिल, रिक्की क्लार्क, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना (कप्तान), पीटर ट्रेगो, असगर अफगान, स्टुअर्ट बिन्नी, अमित पौनिकर (विकेटकीपर), पवन सुयाल, क्रिस मपोफू, जेरोम टेलर, शादाब जकाती। टीनो बेस्ट, देवेन्द्र बिशू, चमारा कपुगेदेरा, मोर्ने मोर्कल, प्रज्ञान ओझा, सुदीप त्यागी, योगेश नागर, तिरुमलसेट्टी सुमन, मोहनीश मिश्रा, मिलिंद कुमार, शिवाकांत शुक्ला।












Click it and Unblock the Notifications