'मेरा बच्चा है, बहुत प्यारा है', जब धर्मेंद्र ने कोहली पर सरेआम लुटाया था प्यार!
Dharmendra Death News: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि उनकी सेहत में सुधार के बाद उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन सोमवार, 24 नवंबर 2025 को उनके निधन की खबर से पूरे देश और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
नहीं रहे धर्मेंद्र (Dharmendra Death News)
सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत पर डॉक्टर बारीकी से नजर रखे हुए थे। उन्हें उनकी शानदार फिल्मों और ज़बरदस्त अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से देओल परिवार समेत पूरे बॉलीवुड में गहरा सदमा है।

परिवार ने डेथ को लेकर नहीं दी है अपडेट
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस और पूरे बॉलीवुड में चिंता बढ़ गई थी। उनके परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे थे, लेकिन न तो परिवार की ओर से और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया था। लेकिन न्यूज एजेंसी आईएनएस ने कंफर्मं किया है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे।
कोहली को लेकर धर्मेंद्र ने कही थी ये बात
धर्मेंद्र को क्रिकेट देखना भी काफी पसंद था। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान धर्मेंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी थी। इस तस्वीर में विराट कोहली के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा था कि मेरे हीरोज़ शुभकामनाएं। मुझे आप पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा एक शो पर कोहली को लेकर धर्मेंद्र ने कहा था कि विराट कोहली मेरा बच्चा है, जो बहुत प्यारा है।
धर्मेंद्र को 'ही-मैन' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर में 'शोले', 'धर्म वीर', 'सीता और गीता' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी अनगिनत हिट फिल्में दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications