लसिथ मलिंगा की हुई वापसी, मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल के लिए किया शामिल

Lasith Malinga joins Mumbai Indians: लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस की टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। एक बार फिर से वह आईपीएल में इस टीम के साथ जुड़ गए हैं। आगामी सीजन में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस में होंगे। वह बतौर तेज गेंदबाजी कोच टीम में शामिल होंगे। शेन बॉन्ड की जगह लेंगे, वह काफी समय से गेंदबाजी कोच थे।

साल 2021 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। दो साल तक इस टीम के साथ वह बतौर तेज गेंदबाजी कोच रहे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं। साल 2018 में वह मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर जुड़े थे। ESPN की रिपोर्ट के अनुसार अब वह मुंबई इंडियंस के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। 2018 में मेंटर बनने के बाद अगले सीजन मुंबई के लिए वह खेले थे।

lasith malinga

मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के साथ मिलकर कुल चार खिताबी जीत दर्ज की। साल 2013 के बाद 2015 और 2017 में खिताब जीतने के बाद 2019 में भी टाइटल जीतने वाली टीम में वह शामिल रहे। इसके अलावा चैम्पियंस लीग टी20 जीतने वाली मुंबई इंडियंस में भी शामिल थे। मुंबई के लिए उनके नाम 195 विकेट हैं।

शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस के साथ साल 2015 में शामिल हुए थे। उस समय कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर उन्होंने टीम में लिए बेहतरीन काम किया। मुंबई इंडियंस ने उसी साल खिताबी जीत भी हासिल की थी। इसके बाद मुंबई की टीम और ज्यादा आगे बढ़ती चली गई।

पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉप चार में जगह हासिल की थी लेकिन फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। इस बार मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट टीम और स्टाफ को अभी से तैयार करने में लगा है। मलिंगा के आने से फायदा जरुर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+