'कभी-कभी आक्रामक होना...,' आईपीएल में Virat Kohli के साथ विवाद पर Kyle Mayers ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2023 Controversy: टाटा आईपीएल 2023 में दिल्ली के दो लड़कों के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली, 16वें सीजन का पहला और चर्चित विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच हुआ।

ये विवाद तब और बढ़ गया, जब मैच के बाद कोहली और गंभीर ने हाथ मिलाए और तभी कायले मायर्स ने कोहली के नजदीक आकर कुछ कहना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर अब मायर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, फैन कोड के कार्यक्रम में मायर्स से सवाल पूछा गया था कि कोहली और आपके बीच थोड़ी नोक-झोंक हुई थी। इस पर मायर्स ने कहा कि यह बढ़िया है। कभी-कभी आपको विरोधी टीम पर वार करना होता है। आक्रामक होना हमेशा ही अच्छा होता है। यह साहस और आपकी अपनी टीम को जीत दिलाने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।'

ipl-2023-controversy

इस घटना के बाद कोहली और गंभीर दोनों पर जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल के 43वें मैच में एलएसजी के खिलाफ आरसीबी ने जीत दर्ज की, इसके बाद किसी बात को लेकर विराट कोहली और एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, लेकिन तब आरसीबी के ग्लेन मेक्सवेल ने उन्हें अलग कर दिया था।

शुरू में कोहली को गंभीर का कंधा पकड़े हुए देखा गया था। एक लंबी बहस के बाद अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और एलएसजी के सहायक कोच विजय दहिया ने भी दोनों को अलग किया। आईपीएल की ये तकरार किसी न किसी वजह से आज भी सुर्खियों में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 Controversy: आईपीएल के इन विवादों ने जमकर मचाया बवाल, जानें कब क्या हुआ

इस विवाद के बाद लखनऊ के गेंदबाज नवीन ने कोहली के फैंस को चिढ़ाने के लिए जब-जब मौका मिला इंस्टा स्टेरी के जरिए निशाना साधा। वहीं विराट के फैंस ने भी विवाद के बाद प्रत्येक मैच में कोहली-कोहली के नारों के साथ गेंदबाज को जमकर चिढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+