IPL 2023 Controversy: आईपीएल के इन विवादों ने जमकर मचाया बवाल, जानें कब क्या हुआ
IPL 2023: एलएसजी के खिलाफ आरसीबी ने जीत दर्ज की, इसके बाद किसी बात को लेकर विराट कोहली और एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, बाद में इस विवाद में गौतम गंभीर भी शामिल हो गये।

CSK vs GT IPL 2023 Final: टाटा आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का ग्रैंड फिनाले आज, 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के साथ ही इस सीजन का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, लेकिन इस सफर में हमने दिल्ली के दो लड़कों के बीच तकरार देखी, तो धोनी के चाहने वालों की लंबी कतार देखी, वहीं बड़ौदा के दो लड़के के बीच अटूट प्रेम की मिसाल भी देखी। आइए जानते हैं आईपीएल 2023 में कब-कब हुए विवाद।
आईपीएल का विवाद नंबर-1: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई नोकझोंक
दरअसल, आईपीएल का पहला विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच हुआ, लेकिन गौतम गंभीर के इस विवाद में शामिल होने के बाद ये और बढ़ गया, जोकि लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा। मैच खत्म होने के बाद कोहली और नवीन के हाथ मिलाने के दौरान बहस के बाद ये विवाद बढ़ता चला गया।
आईपीएल के 43वें मैच में एलएसजी के खिलाफ आरसीबी ने जीत दर्ज की, इसके बाद किसी बात को लेकर विराट कोहली और एलएसजी के खिलाड़ी नवीन-उल-हक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, लेकिन तब आरसीबी के ग्लेन मेक्सवेल ने उन्हें अलग कर दिया। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कुछ कहासुनी हुई थी।
शुरू में कोहली को गंभीर का कंधा पकड़े हुए देखा गया था। एक लंबी बहस के बाद अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा, आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और एलएसजी के सहायक कोच विजय दहिया ने भी दोनों को अलग किया। आईपीएल की ये तकरार किसी न किसी वजह से आज तक सुर्खियों में है।
आईपीएल का विवाद नंबर-2: लखनऊ बनाम केकेआर मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स बेशक आईपीएल-2023 से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अलग-अलग कारणों से अक्सर सुर्खियों में बनी रही। केकेआर ने सीजन का आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को लेकर ऐसी खबरें आईं की केकेआर के मैनेजमेंट ने एसएसजी के कुछ फैंस को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया, क्योंकि वह मोहन बागान की जर्सी पहने हुए थे, लेकिन जब ये मामला बढ़ा तो केकेआर मैनेजमेंट को बयान जारी करना पड़ा, और उन्हें फैंस को स्टेडियम में एंट्री न देने की को नकार दिया।
आईपीएल का विवाद नंबर-3: नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच हुई कहासुनी
आईपीएल में 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन यहां भी मैच में हार-जीत से ज्यादा विवाद सुर्खियों में रहा। इस मुकाबले में नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच कहासुनी देखने को मिली। मामला इतना गंभीर हो गया की बीच बचाव के लिए अन्य खिलाड़ियों को आना पड़ा।
कोलकाता की पारी के नौवें ओवर के दौरान शौकीन ने नीतीश राणा को आउट करने के बाद उन पर निशाना साधा। बाएं हाथ का बल्लेबाज आउट होने के बाद वापस डगआउट की ओर जा रहे थे, लेकिन वह रुक गए और वापस स्पिनर से गुस्से में कुछ कहा। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख सूर्यकुमार और लेग स्पिनर पीयूष चावला ने उन्हें अलग-अलग किया। इस मैच के बाद दोनों ही प्लेयर्स पर फाइन लगा है।
आईपीएल का विवाद नंबर-4: विराट के खिलाफ सुर्खियों में रही नवीन की इंस्टा स्टोरी
दरअसल, 1 मई को आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के बाद नवीन और कोहली के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद से लखनऊ के गेंदबाज ने कोहली के फैंस को चिढ़ाने के लिए जब-जब मौका मिला इंस्टा स्टेरी के जरिए निशाना साधा। वहीं विराट के फैंस ने भी विवाद के बाद प्रत्येक मैच में कोहली-कोहली के नारों के साथ गेंदबाजों को चिढ़ाना शुरू कर दिया।
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच मैच हुआ, जहां जीटी के खिलाफ आरसीबी छह विकेट से हार गई। आरसीबी की हार के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच के बाद नवीन ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने एक जोर जोर से हंसते आदमी के जरिए आरसीबी का मजाक बनाया।
आईपीएल का विवाद नंबर-5: शुभमन गिल की बहन को मिली गाली
दरअसल, आईपीएल के आखिरी लीग स्टेज मैच में जीटी से आरसीबी को करारी हार मिली। इसके बाद आरसीबी के प्रशंसकों के एक ग्रुप ने सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के प्रति अपमानजनक व्यवहार किया। यहां तक कि उनकी बहन शाहनील को भी कुछ प्रशंसकों से टारगेट किया।
Recommended Video
इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने शानदार शतक के दम पर आरसीबी को प्लेऑफ से बाहर कर दिया। गिल ने 104 रनों की नाबाद पारी के साथ आरसीबी का सफर समाप्त कर दिया। जीटी की शानदार जीत के बाद खुद को आरसीबी का फैन बताने वाले कुछ लोगों ने गिल की बहन के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।












Click it and Unblock the Notifications