कुलदीप यादव बोले- मुझे उसमें धोनी की झलक दिखती है, वो भी मैदान पर शांत रहता है
नई दिल्ली। कुलदीप यादव चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में सिर्फ सात मैचों में 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। कुलदीप की किस्मत दिल्ली टीम में आते ही बदल चुकी है क्योंकि पिछले सीजन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एक भी मैच खेलने को नहीं दिया था, जिस कारण कुलदीप टी20 विश्व कप का हिस्सा भी नहीं बन सके थे। हालांकि, उनकी नई फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उनका समर्थन किया और कुलदीप भी खुश हैं।
यह भी पढ़ें- आगे जाकर ये पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेगा महान, हरभजन सिंह ने बताया नाम

दिखती है धोनी की झलक
स्टार स्पिनर कुलदीप अब ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली के लिए खेल रहे हैं और उनका मानना है कि उन्हें पंत में धोनी की झलक दिखती है। कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि ऋषभ पंत स्टंप के पीछे एमएस धोनी की कुछ झलक दिखा रहे हैं। मुझे उसमें धोनी की झलक दिखती है। पंत विकेट के पीछे अच्छा मार्गदर्शन करते हैं और मैदान पर शांत रहते हैं। स्पिनरों की सफलता में विकेटकीपर एक बड़ी भूमिका निभाते हैं।"

वॉटसन का भी किया शुक्रिया
कुलदीप ने आगे कहा, "इस आईपीएल में मेरा जो प्रदर्शन अभी तक रहा है, उसक श्रेय ऋषभ को भी जाता है। हमें अब अच्छी समझ है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने उन्हें खेल के मानसिक पहलू समझाने में मदद की है। कुलदीप ने कहा, ''शेन वॉटसन ने भी मेरी काफी मदद की है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने वॉटसन के साथ तीन-चार सत्रों में काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से मुझे खेल के मानसिक पहलू समझाने में मेरी मदद की है। इस टीम में शामिल होने से पहले मैंने जो कुछ किया है, उसके बारे में मैंने उनके साथ बहुत सी बातें साझा की हैं। मैं उनके साथ खुलकर बात करता हूं।"

Click it and Unblock the Notifications