आगे जाकर ये पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेगा महान, हरभजन सिंह ने बताया नाम

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को लेकर बड़ी बात कही है। हरभजन का कहना है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ऐसे खिलाड़ी हैं जो आने वाले समय में दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल होगा। बाबर आजम बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और सभी फाॅर्मेट में उनके रिकॉर्ड को बयां करते हैं। चाहे टेस्ट क्रिकेट में मैराथन पारी खेलना हो या खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में तेज रन बनाना हो, बाबर ने लगभग सभी माैकों पर खुद को साबित किया और एक लंबा सफर तय किया है। ऐसे में हरभजन सिंह की भी राय है कि 27 वर्षीय बाबर इस खेल के लीजेंड बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने IPL में किया वो काम, जो कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर सका

हरभजन ने की भविष्यवाणी
कई क्रिकेट पंडितों ने फैब -4 में बाबर को शामिल करने की बात रखी है। अभी तक विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट हाई-प्रोफाइल क्लब के सदस्य हैं। 'दुनिया में सबसे अच्छा कौन है?' यह बहस छिड़ी रहती है। इस मामले पर बोलते हुए, हरभजन ने कहा कि बाबर को फैब 4 में रखना जल्दबाजी होगी, लेकिन भविष्यवाणी की कि पाकिस्तान का बल्लेबाज आगे चलकर खेल के दिग्गजों में से एक होगा।

उसके पास तकनीक है
बाबर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया, "मुझे लगता है कि यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी कि क्या वह फैब 4 में हो सकता है। मुझे यह भी नहीं पता कि फैब 4 में कौन हैं। लेकिन बाबर में निश्चित रूप से गुणवत्ता है। वह इतने आत्मविश्वास के साथ एक सही बल्लेबाज है। और उसके पास तकनीक है। आगे जाकर वह क्रिकेट के दिग्गजों में से एक होगा।"

टैलेंट के लिहाज से वह किसी से कम नहीं
हरभजन ने आगे कहा, "लेकिन अब उसे किसी भी श्रेणी में रखना जल्दबाजी होगी। उसे खेलने दें और बाबर को चाहिए कि वे अपनी टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाते रहें और मैच जीतते रहें। और टैलेंट के लिहाज से वह किसी से कम नहीं हैं।" बता दें कि बाबर वनडे और टी20आई बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। जहां तक टेस्ट रैंकिंग की बात है तो उन्हें पांचवें स्थान पर रखा गया है। बाबर के वर्तमान में 200 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9798 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications