हार्दिक के लिए भाई क्रुणाल ने लिखा भावुक पोस्ट, क्या नताशा को बनाया निशाना? जानें क्या लिखा
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के चर्चे हैं। अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था और उनका भी काम नाम हो रहा है। जीत के बाद पांड्या रो पड़े थे। उन्होंने बताया था कि पिछले छह महीने उनके लिए किस तरह मुश्किलों से भरे रहे हैं। अब उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने भावुक पोस्ट लिखा है।
क्रुणाल ने अपने भाई हार्दिक के पिछले छह महीनों को याद करते हुए लिखा कि वह ट्रोल के हकदार नहीं थे। इन्स्टाग्राम पर एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि मैं और हार्दिक लगभग एक दशक से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले कुछ दिन एक परी की कहानी लग रहे हैं, इसका सपना हमने एक साथ देखा था।

क्रुणाल आगे लिखते हैं कि हर देशवासी की तरह मैंने भी अपनी टीम की वीरता के माध्यम से इन पलों को जिया है। मेरा भाई इसके क्रेंद्र में था इसलिए मैं और भावुक नहीं हो सकता। जिस स्थिति से हार्दिक गुजरा, वह इसका बिलकुल भी हकदार नहीं था। पिछले छह माह उसके लिए काफी कठिन रहे हैं। एक भाई के रूप में मुझे उसके लिए बुरा लगा।
हार्दिक पांड्या के बड़े भाई ने यह भी लिखा कि गन्दी बातें कहने से लेकर हूटिंग तक हम सभी भूल गए क्योंकि वह सिर्फ एक इंसान है, जिसमें भावनाएं होती हैं। इन सबके बीच वह किसी तरह मुस्कुराता हुआ गुजरा। हालांकि मुझे लता है कि उसके लिए मुस्कुराना कितना मुश्किल था।
गौरतलब है कि ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या फूट-फूटकर रोने लगे थे। उन्होंने अपने पिछले छह महीनों के समय का जिक्र किया। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते समय लोगों ने हार्दिक पांड्या को बू किया था। इसके अलावा पत्नी नताशा के साथ भी उनका रिश्ता खराब हो गया।
वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या को लेकर रोहित शर्मा ने कुछ बातें कही। वर्ल्ड कप विजेता टीम के सम्मान समारोह का समय था और लोगों ने हार्दिक के लिए नारेबाजी भी की। इस तरह रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को वह खोया हुआ सम्मान वापस लौटा दिया। क्रुणाल ने यह भी लिखा कि छह वर्ष की उम्र से देश के लिए खेलकर वर्ल्ड कप जीतने का सपना था।












Click it and Unblock the Notifications