VIDEO: प्यार के साथ डांट फटकार! RCB से हार के बाद अकेले में हुई पांड्या ब्रदर्स की लंबी बातचीत

IPL 2025 के 20वें मैच में सोमवार को जब RCB और MI आमने-सामने थीं, तब मैच में एक और दिलचस्प एंगल जुड़ गया- पांड्या ब्रदर्स की भिड़ंत का! एक तरफ RCB के क्रुणाल पंड्या, दूसरी ओर MI के हार्दिक पंड्या। दोनों ने अपने-अपने अंदाज़ में दम दिखाया, लेकिन बाज़ी क्रुणाल के हाथ लगी।

RCB ने मुंबई को आईपीएल 2025 में हराकर अपने अभियान की रफ़्तार बनाए रखी। मैच के बाद कैमरे ने जो कैद किया, उसने फैंस का दिल छू लिया। RCB की जीत के बाद दोनों भाई अकेले में एक लंबी बातचीत करते दिखे। इस दौरान न कोई तामझाम, न दिखावा-बस भाईचारा और इमोशन का असली रूप देखने को मिला।

Hardik Pandya and Krunal Pandya

एक पंड्या ही जीतेगा-मैच से पहले की भविष्यवाणी
मैच से पहले ही क्रुणाल ने मजाकिया लहज़े में कह दिया था कि, 'हम दोनों को पता था कि आज सिर्फ एक पांड्या ही जीतेगा।' मैदान पर तो क्रुणाल ने 4 विकेट चटका कर RCB की जीत में बड़ा रोल निभाया, लेकिन मैच खत्म होते ही उनका सबसे बड़ा रोल सामने आया-भाई का कंधा बनकर।

हार्दिक की पारी शानदार रही लेकिन टीम हार गई और वो अकेले बैठे दिखे। तभी पहुंचे क्रुणाल और फिर शुरू हुई वो बातचीत, जिसमें प्यार था, तसल्ली थी और शायद थोड़ी-सी डांट भी!

फैंस बोले- ये है असली IPL स्पिरिट!
मैच के बाद वायरल हुआ पांड्या ब्रदर्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया। किसी ने कहा कि 'प्यार और प्रोफेशनल क्रिकेट का परफेक्ट मिक्स, तो कोई बोला- 'भाई हो तो ऐसे! IPL में जहां खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में उलझे रहते हैं, वहीं पांड्या ब्रदर्स ने दिखा दिया कि इमोशन्स अब भी खेल का सबसे बड़ा हिस्सा हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। यह RCB की चार मैचों में तीसरी जीत है और इसमें विराट कोहली (67) और कप्तान रजत पाटीदार (64) के बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम 20 ओवर में 221/5 पर पहुंच गई।

Take a Poll

MI के लिए रन चेज करना मुश्किल था और तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की देर से की गई शानदार पारी ने MI को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, उनके आउट होने और हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या द्वारा अंतिम ओवर में तीन विकेट लेने से मैच RCB के पक्ष में हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+