Ashes 2023: विराट कोहली की लताड़ आई काम, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने बरसाये रन
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराते हुए चैम्पियन बन गई। ट्रेविस हेड और स्मिथ की शतकीय पारियों ने भारत के लिए काम मुश्किल कर दिया था। इसके बाद एलेक्स कैरी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था।
एलेक्स कैरी पिछले कुछ समय से रिवर्स स्वीप खेलते हुए आउट हुए थे। भारत में खेलने आए, तब भी उनको इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। कैरी ने इस समस्या से किस तरह छुटकारा पाया और किन लोगों की भूमिका इसमें रही, इस बारे में बयान दिया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहली पारी में इसी तरह खेलते हुए कैरी आउट हुए थे। जडेजा ने उनको आउट किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाईट के अनुसार इस पर उनका कहना है कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने मेरी आलोचना की थी। दो दिग्गज जब कुछ कहते हैं, तो सुनना होता है।
कैरी ने कहा कि जडेजा के खिलाफ ओवल में मुझे ऐसा शॉट नहीं खेलना था। कोहली और स्मिथ के अलावा रिकी पोंटिंग ने भी मेरे शॉट की आलोचना की। मैंने कोहली और स्मिथ की बात सुनी। गौरतलब है कि एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में कैरी ने उस तरह की गलती नहीं की। एजबेस्टन में उन्होंने महज एक बार यह शॉट खेला।
एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज टेस्ट की पहली पारी में शानदार फिफ्टी जड़ी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 386 रनों तक पहुंचाने में उनका खास योगदान रहा। उस्मान ख्वाजा के साथ उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 393 के कुल स्कोर पर घोषित कर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बैटिंग की। ख्वाजा ने शतक जमाया और टीम ने 386 रन का स्कोर हासिल किया। एलेक्स कैरी के बल्ले से भी 66 रनों की अहम पारी देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications