World Cup 2023 से पहले कुलदीप यादव को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेस्ट की बताई वजह

IND vs AUS: एशिया कप 2023 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जिसका पहला वनडे 22 सितंबर को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में कुलदीप यादव को बाहर करने के कारण का खुलासा किया।

दरअसल, कुलदीप यादव की घातक स्पिन के साथ उनका कौशल पूरे एशिया कप में देखने को मिला। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में कुलदीप यादव ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को विकेट बचाना मुश्किल कर दिया था। उन्होंने 5 मैचों में 11.44 की औसत और 3.61 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए।

team india

भारत की मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इस बीच रोहित शर्मा ने कहा कि 'कुलदीप एक लय गेंदबाज हैं, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन हमने कई चीजों के बारे में सोचा और यह निर्णय लिया। उनकी गेंदबाजी अच्छी चल रही है, जैसा कि अजीत अगरकर ने कहा, हमें खिलाड़ियों को मौका देना होगा, खासकर उन लोगों को जिन्होंने एशिया कप में सिर्फ एक मैच खेला है और वर्ल्ड कप टीम में हैं।'

टीम इंडिया के कप्तान ने आगे बताया कि, 'हम पिछले एक-डेढ़ साल से कुलदीप पर नजर रख रहे हैं, यही कारण है कि हम उन्हें ज्यादा एक्सपोज नहीं करना चाहते हैं। वह आखिरी मैच के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके कई कारण हैं। उन्हें दो मैचों के लिए बाहर बैठाने और तीसरे मैच में खिलाने का निर्णय लिया गया है। हमारे पास दो प्रैक्टिस मैच भी हैं (विश्व कप के उद्घाटन से पहले), इसलिए गेंदबाज को दोबारा लय मिल जाएगी।।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत की टीम
पहले दो वनडे के लिए: केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रिसिध कृष्णा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, विराट कोहली , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (फिटनेस के आधार पर), आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+