नवीन-उल-हक ने अपनी क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट में किसे बताया मूर्ख, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

Sports News: आईपीएल 2023 के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ नवीन-उल-हक का झगड़ा सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्टार नवीन और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली के बीच तीखी बहस के बाद दोनों क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गए।

नवीन ने शनिवार, 1 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शेर, बाघ और गधे के बारे में एक कहानी शेयर की है, वीडियो के लास्ट में एक कोट के जरिए बताया गया है कि 'समय की सबसे बुरी बर्बादी मूर्ख और कट्टरपंथी के साथ बहस करना है।

Naveen ul Haq

वीडियो को लेकर संदेश दिया गया है कि 'समय की सबसे बुरी बर्बादी मूर्ख और हठी के साथ बहस करना है जो सच्चाई या वास्तविकता की परवाह नहीं करता है, बल्कि अपने विश्वास और भ्रम की जीत की परवाह करता है। कई ऐसे लोग हैं जिनके सामने हम चाहे कितने भी सबूत पेश करें, उनमें समझने की क्षमता नहीं होती और अन्य लोग अहंकार, घृणा और क्रोध में अंधे हो गए हैं। वे सिर्फ सही साबित होना चाहते हैं, भले ही वे सही ना हों।'

नवीन ने विराट कोहली से झगड़े को लेकर खुलासा करते हुए बीबीसी को बताया था कि, 'उन्हें मैच के दौरान और उसके बाद ये सब बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे, विराट कोहली ने लड़ाई शुरू कर दी।'

उन्होंने कहा, 'जब आप जुर्माने पर नजर डालेंगे तो समझ जाएंगे कि झगड़ा किसने शुरू किया।' कोहली की पूरी मैच फीस काट ली गई, वहीं नवीन पर आधा जुर्माना लगाया गया। बातचीत में तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि वह तब तक स्लेजिंग नहीं करते, जब तक कि कोई उन्हें उकसाए नहीं।

उन्होंने कहा कि, 'मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि मैं आम तौर पर किसी को स्लेज नहीं करता हूं और अगर मैं ऐसा करता भी हूं तो मैं इसे बल्लेबाजों से तभी कहूंगा जब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं क्योंकि मैं एक गेंदबाज हूं। उस मैच में मैंने एक भी शब्द नहीं बोला। मैंने किसी को स्लेज नहीं किया, जो खिलाड़ी वहां थे, वे जानते हैं कि मैंने स्थिति से कैसे निपटा।'

ये भी पढ़ें- अगर कोई मेरी मां बहन के बारे में....,' जब यशस्वी जायसवाल को अजिंक्य रहाणे ने कर दिया था बाहर

नवीन ने बताया कि, 'जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था या मैच के बाद, मैंने कभी अपना आपा नहीं खोया। मैच के बाद मैंने जो किया वह हर कोई देख सकता है।' मैं बस हाथ मिला रहा था और तभी उन्होंने (कोहली) जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ लिया और मैं भी इंसान हूं और मैंने प्रतिक्रिया दी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+