ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में लगाई लम्बी छलांग, भारतीय टीम काफी पीछे

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में वेस्टइंडीज को हराते हुए टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लम्बी छलांग लगाते हुए टॉप स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पास अन्य कोई टीम फ़िलहाल नहीं दिख रही है।

World Test Championship Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से हराते हुए दिखा दिया कि क्यों उनको दुनिया की बेस्ट टीमों में गिना जाता है। पूरे मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज टीम ड्राइवर सीट पर कभी नज़र ही नहीं आई। विंडीज टीम को पांचवें दिन 164 रनों कि बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही अब मेजबान टीम सीरीज में आगे हो गई है। इस मैच का नतीजा आने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव आया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉप स्पॉट पर कब्जा जमाया है।

टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम डोमिनेट कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के पास अभी 7 जीत के साथ 96 अंक हैं। तकरीबन 73 परसेंट उनके अंकों से जुड़े हैं। 60 फीसदी अंकों के साथ दक्षिण अफ़्रीकी टीम दूसरे और 53 फीसदी अंकों के साथ श्रीलंकाई टीम तीसरे स्थान पर है। 6 मैचों में 52 फीसदी अंकों के साथ भारतीय टीम इस तालिका में चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास अपना स्थान सुधारने के लिए बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मुकाबले हैं। इनमें जीत दर्ज कर भारतीय टीम ऊपर की तरफ आ सकती है। पाकिस्तान पांचवें और वेस्टइंडीज टीम हार के बाद भी छठे स्थान पर ही है। भारत और पाकिस्तान के बीच फासला ज्यादा नहीं है। भारत के 52.08 परसेंट अंक हैं, पाकिस्तान के 51.85 फीसदी अंक हैं। (Photo: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने जड़े 2 शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने जड़े 2 शतक

ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में पूरी तरह से अपना डोमिनेंस दिखाया। मार्नस लाबुशेन ने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी शतकीय पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने भी पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग में दबदबा बनाए रखा। (Photo: Twitter)

नाथन लायन गेंदबाजी में चमके

नाथन लायन गेंदबाजी में चमके

पर्थ टेस्ट के पांचवें विन ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा पहली पारी में भी लायन ने 2 विकेट झटके थे। इस तरह मैच में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किये और मेहमान टीम को बुरी तरह हरा दिया। (Photo: Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+