IPL में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर MS Dhoni, जानें टॉप-5 प्लेयर्स के नाम
IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच गई है। वहीं एलिमिनेटर में आज मुंबई और लखनऊ के बीच मैच खेला जा रहा है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस सीजन के सभी लीग स्टेज मैच खत्म हो चुके हैं। अब 23 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस क्रम में आज एलिमिनेटर में बुधवार 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। आइए इस मौके पर जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम।
एमएस धोनी ने खेले हैं सबसे ज्यादा फाइनल मैच
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का है, जिन्होंने ये खास उपलब्धि अपने नाम की है। 'कैप्टन कूल' ने अब तक 10 आईपीएल फाइनल मैच खेले हैं। इस सीजन माही एक और फाइनल मैच खेलने जा रहे हैं। इस मैच के बाद लिस्ट में धोनी का स्थान और मजबूत हो जाएगा।
दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम
आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना विराजमान हैं। रैना ने कुल 8 आईपीएल फाइनल मैच खेले हैं।
अब तक सात बार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं अश्विन
वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल रहे रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने अब तक 7 बार आईपीएल के फाइनल मैच खेले हैं। हालांकि, इस सीजन उन्हें ये मौका नहीं मिला है।
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी अब तक 7 बार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। इस नंबर के साथ ब्रावो का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है।
आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। जडेजा ने भी अब तक 7 बार आईपीएल का फाइनल मैच खेला है। इस सीजन उनके नाम एक और फाइनल मैच जुड जाएगा। इसके बाद जडेजा रिकॉर्ड में रैना की बराबरी कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications