World Cup 2023: किसने बनाई थी वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी? चमचमाती ट्रॉफी को बनाने में लगे थे इतने दिन
ICC Cricket World Cup Trophy: साल 2011 के बाद एक बार फिर भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे वर्ल्ड कप को जीतने की होगी। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन 28 सितंबर तक बीसीसीआई इसमें फेरबदल कर सकती है।
किसने बनाई थी वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी: साल 1975 से वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी लंदने में गैरार्ड एंड कंपनी के कारीगरों की टीम ने डिजाइन की थी। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बनाने में कारीगरों ने काफी मेहनत की थी। पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब वेस्टइंडीज की टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वेस्टइंडीज की टीम ने ट्रॉफी को अपने कब्जे में किया था।

बनाने में लगते हैं इतने दिन: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बनाने में करीब 60 दिन यानी कि दो महीने लगते हैं। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को सोने और चांदी से बनाया जाता है। एक सोने की गेंद तीन चांदी के कॉलम्स के ऊपर रखी होती है। यह ट्रॉफी करीब 11 किलो भारी होती है। 1999 से पहले तक हर साल अलग-अलग तरह की ट्रॉफी बनाई जाती थी। लेकिन इस साल के बाद से अब तक इसे बनाने का एक ही तरीका रहा है।
विनर्स को नहीं दी जाती ओरिजिनल ट्रॉफी: साल 2019 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर ट्रॉफी बनाने को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। दरअसल, ओरिजिनल ट्रॉफी को आईसीसी अपने पास रखती है। जबकि उसकी नकल यानी कि दूसरी ट्रॉफी को विजेता टीम को दे दिया जाता है। आईसीसी ने 1999 में पहली बार विजेता टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी देने का काम किया और तब से आईसीसी हर साल जीतने वाली टीम को यह ट्रॉफी देने का काम करती आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications