मनपसंद लड़की से शादी के लिए किया 8 साल इंतजार, किसी फिल्म से कम नहीं है बांग्लादेशी क्रिकेटर की Love Story
बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल इन दिनों भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। तमीम को न केवल उनकी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए बल्कि आयशा सिद्दीकी के साथ उनकी दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है, लेकिन उनको अपनी मनपसंद लड़की को मनाने के लिए 8 साल लग गए, तभी कहीं जाकर इस बांग्लादेशी क्रिकेटर के सिर पर शादी का सेहरा सजा। आइए इनकी दिलचस्प लव स्टोरी को जानते हैं।
इस कपल की लव यात्रा 2005 में दोस्ती के रूप में शुरू हुई, हालांकि, आयशा ने शुरुआत में तमीम को एक दोस्त के रूप में ही देखा, लेकिन ये उस्ताद पहले दिन से ही उनकी खूबसूरती पर फिदा थे। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों के दौरान हुई।

पहली बार में आयशा ने ठुकरा दिया था प्रपोजल
आयशा की खूबसूरती को देखने के बाद इकबाल ने बिना किसी देरी के अपने दिल की बात कह दी, और आयशा ने भी मना करने में वक्त नहीं गंवाया। अब मामला फंस चुका था। भविष्य का क्रिकेट स्टार पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठा, लेकिन इकबाल ने हार नहीं मानी और अपने दिल की बात कहने के लिए प्लान B पर काम किया और पहुंच गए आयशा की सहेलियों के पास और उनकी मदद से दोस्ती का प्रस्ताव भेज दिया।
जब तमीम को मिली खुशखबरी
इस बार आयशा का जवाब तमीम के लिए बेइंतहा खुशियां लेकर आया, मतलब लड़की ने हां कह दिया, लेकिन सिर्फ दोस्ती के लिए ही। अब यहां से शुरू होता है मुलाकातों का सिलसिला, जोकि दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए काफी था और हुआ भी वैसा ही।
अचानक टूटा दुखों का पहाड़
लेकिन तमीम के जीवन में अचानक दुखों का पहाड़ तब टूटा, जब किसी तरह आयशा की फैमिली को दोनों की मुलाकातों के बार में पता चल गया और उन्होंने आयशा से तुरंत इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा। तमीम पहली समस्या का समाधान ढूंढ पाते इस बीच परिवार वालों ने आयशा को पढ़ने के लिए मलेशिया भेज दिया था।
आयशा से मिलने के लिए मलेशिया की यात्राएँ
तमीम ने यहां भी हार नहीं मानी और आयशा से मिलने के लिए मलेशिया की यात्राएँ शुरू कर दीं, जो दर्शाता है कि सच्चे प्रेमी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी होते हैं। बस सामने पुरुष की पसंदीदा महिला होनी चाहिए और यहां भी मामला ऐसा ही था।
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: 'सोये हुए हैं सब लोग,' भारत-बांग्लादेश टेस्ट में रोहित शर्मा को आया गुस्सा, जमकर लगाई क्लास
8 साल तक डेट के बाद मिला जीवन साथी
इकबाल और आयशा ने एक दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया और 21 जून 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आयशा से शादी के बाद तमीम ने क्रिकेट पर पूरा फोकस किया और खुद को बांग्लादेश के अहम खिलाड़ी के रुप में स्थापित किया है। भारत के खिलाफ वनडे मैच में उनकी 60 रनों की उल्लेखनीय पारी उनके शानदार करियर का और बड़ा बना देती है। तमीन ने क्रिकेटर करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।












Click it and Unblock the Notifications