world cup 2023: भारत के लिए बन रहा गजब संयोग, अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा उठाएंगे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

India favourites to win 2023 ODI World Cup: 12 साल बाद एक बार फिर भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच 27 सितंबर यानी कि शुक्रवार से शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम वार्म अप मुकाबले में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2011 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था।

साल 2011 में भारत को मिली थी जीत: साल 2011 भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार गुजरा था। इंस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारतीय टीम की तरफ से युवराज सिंह मैच विनर साबित हुए थे। युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया।

 World Cup 1

मेजबान देशों को मिला फायदा: भारत साल 2023 में भी वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी। ऐसे में भारत के लिए एक संयोग भी बन रहा है जिससे यह साबित होता है कि भारत इस साल वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार हो सकती है। पिछले तीन वनडे वर्ल्ड कप से मेजबान देश यानी कि जहां पर वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है उस देश को जीत मिली है। साल 2011 में भारत ने मेजबानी करते हुए सबसे पहले वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत: साल 2015 के दौरान वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। उसके बाद साल 2019 में इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया। इस साल इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

अब भारत की बारी: पिछले तीन वर्ल्ड कप से मेजबानी करने वाली देश के हाथों ही ट्रॉफी लगी है। अगर यह सिलसिला आगे भी चलता रहा तो 2023 यानी कि इस साल का वर्ल्ड कप जो कि भारत में आयोजित किया जा रहा है वह रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम जीत सकती है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार भी मानी जा रही है। भारतीय टीम में आर अश्विन को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया है। जिससे टीम का बैलेंस बेहतर दिखाई पड़ रहा है। अब भारतीय टीम के पास टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ तेज गेंदबाज और स्पिनर की एक बैलेंस साइड नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+