Asia Cup: शाहीन शाह अफरीदी से कैसे होगा बचाव? रोहित शर्मा इस तरह कर रहे हैं अभ्यास

Asia Cup, Rohit Sharma: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों का सामना एक बार फिर से शाहीन शाह अफरीदी से होना है। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में अफरीदी ने रोहित शर्मा को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था।

अफरीदी के सामने टीम इंडिया का मध्य क्रम असहज नजर आया था। लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में मोहम्मद आमिर के सामने भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब शाहीन अफरीदी से निपटने के लिए योजना के तहत अभ्यास कर रहे हैं।

rohit and afridi

अलूर में भारतीय टीम का कैम्प चल रहा है और रोहित शर्मा ने लेफ्ट आर्म गेंदबाजी के सामने अभ्यास किया। 33 साल के अनिकेत चौधरी के खिलाफ रोहित ने अभ्यास किया। राजस्थान के अनिकेत चौधरी के पास 75 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है और उनकी कद काठी भी काफी अच्छी है।

आईपीएल में आरसीबी और पंजाब किंग्स का हिस्सा भी अनिकेत चौधरी रहे हैं। हालांकि वह शाहीन अफरीदी की तरह स्किल नहीं रखते लेकिन रोहित को उस तरह के एंगल से अभ्यास जरुर करवा सकते हैं। हाल ही में संजय मांजरेकर ने रोहित को सलाह देते हुए कहा था कि वह लेफ्ट आर्म पेसर्स को मिडविकेट और मिडऑफ़ की तरफ रन जड़ें।

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि उस तरह के एंगल से ज्यादा खेलने का मौका इसलिए नहीं मिलता क्योंकि काफी टीमों के पास शुरुआती अटैक के लिए राईट हैण्ड तेज गेंदबाज होते हैं। मांजरेकर ने कहा कि एंगल पर अभ्यास इसलिए जरूरी है क्योंकि लेफ्ट आर्म गेंदबाज स्टम्प्स के पास से आकर अंदर आती हुई गेंद करते हैं।

अभ्यास के दौरान विराट कोहली ने वरुण चक्रवर्ती का सामना किया। उनके अलावा राहुल चाहर और ऋतिक शोकीन को भी गेंदबाजी करने का मौका मिला। उनका सामना भी कोहली ने किया। कैम्प के तीसरे दिन केएल राहुल ने विकेटकीपिंग का अभ्यास किया। भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितम्बर को मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+