एशिया कप 2023 में Virat Kohli के पास एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने का मौका, तोड़ना होगा पोंटिंग का ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 15 साल पहले आज ही के दिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल-दर-साल कोहली ने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर निरंतरता का एक शानदार उदाहरण पेश किया। कोहली का सबसे मजबूत फॉर्मेट वनडे रहा है। खास बात ये है कि इस बार एशिया कप 2023 भी वनडे फॉर्मेट में होगा, जहां विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
दरअसल, 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के तहत भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी।

virat kohli

एशिया कप में कोहली का है शानदार रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने 11 वनडे मैचों में 61.30 की औसत से 613 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक शतकों के मालिक हैं।

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में विराट
विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 46 शतक दर्ज हैं, जबकि भारत के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर 49 शतक के साथ लिस्ट में टॉप पर विराजमान हैं। इसके अलावा वनडे में विराट कोहली के नाम कुल 111 बार पचास से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, जबकि इस फॉर्मेट में पोटिंग 112 बार यह कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में अब विराट कोहली अगर दो बार भी फिफ्टी जड़ देते हैं, तो वह पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पांच खिलाड़ियों के नाम ये खास रिकॉर्ड
कोहली सहित केवल पांच क्रिकेटरों ने वनडे मैचों में 100 से अधिक बार पचास से अधिक का स्कोर दर्ज किया हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर (145), कुमार संगकारा (118), रिकी पोंटिंग (112), विराट कोहली (111) और जैक्स कैलिस (103) का नाम है।

विराट कोहली का वनडे करियर
विराट कोहली के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 275 वनडे मैचों में 57.32 की औसत से 12,898 रन बनाए हैं। उन्होंने 265 पारियों में 46 शतक और 65 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+