कितनी अनुभवी है टी20 विश्वकप के लिए चुनी गई भारतीय टीम, कार्तिक सबसे बुजुर्ग तो अर्शदीप युवा खिलाड़ी

टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया। यह टीम काफी हद तक एशिया कप 2022 खेलने वाली भारतीय टीम से मिलती जुलती है।

नई दिल्ली, 13 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया। यह टीम काफी हद तक एशिया कप 2022 खेलने वाली भारतीय टीम से मिलती जुलती है। चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की विश्वकप स्क्वॉड में वापसी हुई है वहीं आवेश खान और स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा एक मैच खेलने वाले दीपक चाहर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम कितनी अनुभवी है।

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

रोहित शर्मा: 136 टी20I

रोहित शर्मा: 136 टी20I

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के लिए अभी तक सभी टी20 विश्वकप खेले हैं। हिटमैन आज (13 सितंबर) 35 साल 136 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 136 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 32.32 की औसत और 140.63 के स्ट्राइक रेट से 3620 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटो फॉर्मेट में 28 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

केएल राहुल: 61 टी20I

केएल राहुल: 61 टी20I

टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आज (13 सितंबर) 30 साल 148 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान केएल ने 39.26 की औसत और 140.91 के स्ट्राइक रेट से 1963 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय उपकप्तान ने 17 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। राहुल टी20I में 2 शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली: 104 टी20I

विराट कोहली: 104 टी20I

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आज (13 सितंबर) 33 साल 312 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51.94 की औसत और 138.37 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। विराट ने टी20 में 32 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। एशिया कप 2022 में वह शानदार लय में नजर आए।

सूर्यकुमार यादव: 28 टी20I

सूर्यकुमार यादव: 28 टी20I

भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज (13 सितंबर) 31 साल 364 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.86 की औसत और 173.29 के स्ट्राइक रेट से 811 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस फॉर्मेट में 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन है।

ऋषभ पंत: 58 टी20I

ऋषभ पंत: 58 टी20I

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज (13 सितंबर) 24 साल 344 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.94 की औसत और 126.21 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 में अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं।

दिनेश कार्तिक: 50 टी20I

दिनेश कार्तिक: 50 टी20I

टी20 विश्वकप स्क्वॉड में टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक आज (13 सितंबर) 37 साल 104 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक जड़ा है।

हार्दिक पांड्या: 70 टी20I

हार्दिक पांड्या: 70 टी20I

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज (13 सितंबर) 28 साल 337 दिन के हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 23.26 की औसत और 144.68 के स्ट्राइक रेट से 884 रन बनाए हैं। पांड्या ने इस फॉर्मेट में 1 अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा उन्होंने 54 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

अन्य खिलाड़ियों का अनुभव

अन्य खिलाड़ियों का अनुभव

  • दीपक हुड्डा: 27 साल 147 दिन, 12 टी20I- 293 रन, 1 विकेट
  • आर अश्विन: 35 साल 361 दिन, 56 टी20I- 161 रन, 66 विकेट
  • युजवेंद्र चहल: 32 साल 52 दिन, 66 टी20I- 5 रन, 83 विकेट
  • अक्षर पटेल: 28 साल 236 दिन, 26 टी20I- 147 रन, 21 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह: 28 साल 281 दिन, 58 टी20I- 8 रन, 69 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार: 32 साल 220 दिन, 77 टी20I- 62 रन, 84 विकेट
  • हर्षल पटेल: 31 साल 294 दिन, 17 टी20I- 53 रन, 23 विकेट
  • अर्शदीप सिंह: 23 साल 220 दिन, 11 टी20I- 4 रन, 14 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+