Love Story: जब बीयर बार में दिल हार बैठे जो रूट, बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है इंग्लैंड के क्रिकेटर की लव स्टोरी

कैरी कॉटरेल, ये उस लड़की का नाम है, जो कभी लीड्स के हेडिंग्ले में द आर्क में नौकरानी थी, और फिर उसके जीवन में एक ऐसा मोड़ा आया कि उसकी दुनिया जो रूट के साथ जुड़ गई, और यहीं से शुरू होती है इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर की प्रेम कहानी, जो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।

बीयर बार में हुई पहली मुलाकात
दरअसल, इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट की प्रेमिका और फिर वाइफ बनने से पहले कैरी कॉटरेल एक बीयर बार में काम करती थीं, और इसी बीयर बार में जो रूट और कैरी कॉटरेल की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद कब दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई ये खुद उन्हें भी पता नहीं चला।

Joe Root With Wife Carrie Cotterell

कैरी कॉटरेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा मैचों के दौरान कैरी कॉटरेल को अकसर जो रूट की हौंसला-अफजाई करते देखा जाता है। जनता को उनके प्यार की एक झलक तब मिली जब कैरी ने अक्टूबर 2014 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके रोमांस को दुनिया के सामने उजागर किया गया और फैंस के बीच उत्सुकता और स्नेह जगाया गया।

कैरी कॉटरेल ने जीत लिया रूट का दिल
जैसे कि हम सुनते आए हैं, हर सफल आदमी के पीछे अक्सर एक महिला होती है। यहां जो रूट के लिए वो महिला कैरी कॉटरेल हैं। कैरी, जिनका जन्म 21 जून 1990 को शेफ़ील्ड, इंग्लैंड में हुआ था, हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है, लेकिन उन्होंने जो रूट के दिल तक पहुंचने वाले एग्जाम में टॉप जरूर किया था।

फिल्मी स्टाइल में किया था प्रपोज
जो रूट ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान कैरी कॉटरेल को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। करीब दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में सगाई करने का फैसला किया। इसके बाद 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने जनवरी 2017 में बेटे अल्फ्रेड विलियम रूट का इस दुनिया में स्वागत किया और जुलाई 2020 में बेटी इसाबेला के आगमन की खुशी मनाई।

ये भी पढ़ें- 'जिनको भूख नहीं है...,' गावस्कर ने रोहित शर्मा के कमेंट पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, भारतीय क्रिकेट पर कही ये बात

अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो रूट
क्रिकेट फैंस को जानकारी होगी कि जो रूट एक ब्रिटिश क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 30 दिसंबर 1990 को शेफ़ील्ड, इंग्लैंड में हुआ था, रूट अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। अपने शानदार स्ट्रोक प्ले, तकनीक और मजबूत मानसिक दृढ़ता के साथ रूट ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।

साल 2012 में किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
6 फीट की ऊंचाई वाला ये दाएं हाथ का बल्लेबाज कभी-कभी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करता है। रूट की क्रिकेट यात्रा कम उम्र में ही शुरू हो गई, उन्होंने स्कूल और क्लब मैचों में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके उल्लेखनीय कौशल ने तुरंत ही क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया, जिससे 2012 में उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हुआ। तब से, उन्होंने कई टेस्ट मैचों, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और टी20ई में प्रतिष्ठित इंग्लैंड की जर्सी पहनी है।

जो रूट ने वर्तमान में भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार शतक बनाया, जिसके बाद बल्लेबाज को हर तरफ से बधाई संदेश मिलने लगे, हालांकि ये टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 मार्च से शुरू होना है, जोकि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+