Love Story: भाभी की बहन पर दिल हार बैठे मुकेश कुमार, किसी फिल्म से कम नहीं है टीम इंडिया के पेसर की लव स्टोरी
Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पेसर मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की लव स्टोरी भी एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की तरह रोमांचक और फिल्मी है। गेंदबाज की शादी की अचानक मिली खबर ने जरूर एक समय पर फैंस को हैरान किया था, लेकिन उनकी और दिव्या सिंह के बीच बना ये रिश्ता एक-दिन की बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक लंबी कहानी है।
एक कार्यक्रम में हुई पहली मुलाकात
28 नवंबर 2023 को गोरखपुर में सात फेरे लेने वाले मुकेश कुमार छपरा की दिव्या सिंह पर उस वक्त दिल हार बैठे, जब एक कार्यक्रम में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों ने 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर इस प्यार को शादी का रूप देकर आखिरी मुकाम तक पहुंचाया, लेकिन ये पहली मुलाकात की कहानी भी काफी मजेदार है।

भाभी की बहन पर दिल हार बैठे मुकेश कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश कुमार अपने चचेरे भाई के ससुराल छपरा में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उनकी नजर अपने भाई की साली दिव्या सिंह पर पड़ी, इस कार्यक्रम में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इस बातचीत के बाद से ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, और फिर बात दोस्ती तक पहुंच गई, लेकिन ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगे।
मुकेश-दिव्या ने इस तरह किया प्यार का ऐलान
दिव्या को कई मौकों पर मुकेश कुमार के साथ भी देखा गया, और कई बार दिव्या मैच देखने भी पहुंचती थीं। दोनों के बीच परवान चढ़ रहे इस प्यार की बाहरी दुनिया में किसी को कोई भनक नहीं लगी, हालांकि, 28 नवंबर 2023 को वो दिन आया जब दोनों ने पूरी दुनिया के सामने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर एक दूसरे के साथ रहने का वादा किया।
मुकेश कुमार ने मेहनत के दम पर बनाई अलग पहचान
क्रिकेटर मुकेश कुमार का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है, उनके पिता स्वर्गीय काशीनाथ सिंह एक समय पर कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे। वर्तमान में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें आईपीएल 2023 में घातक गेंदबाजी के दम पर ही भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू का मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications