ऑस्ट्रेलिया में भी केएल राहुल का शर्मनाक प्रदर्शन जारी, ध्रुव जुरेल ने 80 रन ठोक भारत की डूबती नाव को बचाया
भारत में फ्लॉप खेल के बाद केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया में भारत ए की तरफ से खेलने को भेजा गया ताकि सीनियर टीम की सीरीज तक वह तैयार हो सके लेकिन वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में राहुल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
राहुल के अलावा भारत के अन्य सभी बल्लेबाज भी एक के बाद एक कर पवेलियन लौट गए। सिर्फ ध्रुव जुरेल ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रलिया के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए भारतीय टीम की इज्जत बचाने का कार्य किया है।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अभिमन्यू ईस्वरन बिना खाता खोले आउट हो गए। साई सुदर्शन भी अपना खाता नहीं खोल पाए। केएल राहुल को फॉर्म में लाने के लिए सीनियर टीम के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था। अब वहां भी उनका बल्ला खामोश ही रहा है। राहुल महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
यही हाल ऋतुराज गायकवाड़ का है और वह 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। देवदत्त पडीक्कल का बल्ला कुछ देर के लिए चला। ऐसा लग रहा था कि वह पारी संभाल लेंगे। इस बीच वह भी 26 रन बनाकर चलते बने। टीम इंडिया 64 रनों के कुल स्कोर पर 5 विकेट खो चुकी थी।
इस बीच ध्रुव जुरेल ने अपने पाँव क्रीज पर जमा दिए और अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी साझेदारियां करते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। वह क्रीज पर डटे रहे और 80 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। जुरेल ने अपनी पारी में 186 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों के अलावा 2 शानदार छक्के उड़ाए। भारतीय टीम के डूबती नाव को बचाने का काम जुरेल ने किया। भारतीय टीम पहली पारी में 161 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications