Asia Cup 2023: केएल राहुल कब करेंगे मैदान पर वापसी! सामने आई ये बड़ी अपडेट
Asia Cup 2023, KL Rahul: आईपीएल के दौरान केएल राहुल चोटिल होकर बीच टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे।
Asia Cup 2023, KL Rahul latest Updates: भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आईपीएल में चोटिल होकर टीम से बाहर जाने वाले केएल राहुल अब बेहतर स्थिति में हैं। आने वाले सीरीज में वह टीम इंडिया में वापसी भी कर सकते हैं। केएल राहुल के रूप में भारतीय टीम के पास एक मजबूत मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं।
केएल राहुल की जरूरत: इस साल भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स खेलने हैं। ऐसे में टीम को अपने अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल की जरूरत है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सर्जरी की जानकारी शेयर की थी। केएल राहुल ने बताया था कि उनकी सर्जरी सफल रही। राहुल इस साल होने वाले एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।

एशिया कप में हो सकती है वापसी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल एशिया कप के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2023 में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल को चोट लग गई थी। गंभीर चोट के कारण उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था। केएल राहुल ने इसके बाद आईपीएल का कोई भी मुकाबला नहीं खेला।
WTC का नहीं हैं हिस्सा: लंदन के ओवल में टेस्ट फाइनल के लिए केएल राहुल का नाम टीम में था। लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम से बाहर हो गए और उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फाइनल मैच में भारत की तरफ बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को मौका दिया गया।
आने वाले मैच अहम: एशिया कप और भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है। भारत के पास ये दोनों ट्रॉफी को जीतने का मौका होगा। ऐसे में टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने के बाद केएल राहुल की नजर एशिया कप में वापसी करने पर है।












Click it and Unblock the Notifications