केएल राहुल कब ले रहे रिटायरमेंट, संन्यास को लेकर घोषणा ने तोड़ दिया फैंस का दिल
KL Rahul on Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी फॉर्म के साथ-साथ अपने भविष्य को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहली बार राहुल ने खुलकर 'रिटायरमेंट' (Retirement) जैसे गंभीर मुद्दे पर बात की है। केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने जो कहा, उससे फैंस को झटका लगने वाला है।
33 साल के केएल राहुल ने स्वीकार किया कि चोटों और मानसिक थकान के कारण उनके मन में संन्यास के विचार आए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इस बारे में सोचा है। मुझे नहीं लगता कि रिटायरमेंट लेना इतना कठिन होगा। अगर आप खुद के प्रति ईमानदार हैं, तो जब समय आएगा, तो वह आ ही जाएगा। मैं अपनी इंटरनेशनल पारी को जबरदस्ती खींचना नहीं चाहता।"

पिता बनने के बाद बदली सोच राहुल ने बताया कि उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद जीवन के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट दुनिया में चलता रहेगा, लेकिन जीवन में और भी महत्वपूर्ण चीजें हैं। अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं।"
क्यों आ रहे हैं संन्यास के विचार?
राहुल ने अपनी फिटनेस की लंबी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार चोटिल होना और फिर रिकवरी के दौर से गुजरना मानसिक रूप से बहुत थका देने वाला होता है।
उन्होंने कहा, "कभी-कभी मन कहता है कि बहुत हो गया, आपने काफी कुछ हासिल कर लिया है।" हालांकि, राहुल ने स्पष्ट किया कि अभी वह कुछ समय तक खेलना जारी रखेंगे और फिलहाल उनका ध्यान कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी मैच पर है।












Click it and Unblock the Notifications