IPL: 33 रन का तूफान लाएगा भूचाल! खतरे में Virat Kohli का T20 रिकॉर्ड, केएल राहुल रच सकते हैं इतिहास!
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को एक बड़ा धमाका हो सकता है! दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल बस 33 रन दूर हैं विराट कोहली के उस रिकॉर्ड को तोड़ने से, जिसे आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं छू सका। ये रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरे करने का। और ये रिकॉर्ड टूटता है तो न सिर्फ विराट पीछे छूटेंगे, बल्कि पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पछाड़ दिया जाएगा।
वर्तमान में राहुल के पास 7967 टी20 रन हैं। जैसे ही वह 33 रन और जोड़ते हैं, वे अपने महज 214वें टी20 पारी में 8000 रन पूरे कर लेंगे। इससे वे विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने ये आंकड़ा 243 पारियों में छुआ था।

बाबर आजम ने ये मुकाम 218 पारियों में पाया था- यानि राहुल बन सकते हैं टी20 इतिहास में दूसरे सबसे तेज़ और भारत के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी।
केएल राहुल के लिए राह आसान नहीं!
गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ़ रिकॉर्ड का नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ भविष्य का भी फैसला करेगा। राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती राशिद खान होंगे। अब तक राशिद ने राहुल को 47 गेंदों में सिर्फ 40 रन बनाने दिए हैं और तीन बार आउट भी कर चुके हैं।
स्पिन के खिलाफ चमके हैं अक्षर पटेल
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस सीजन में स्पिनरों की खबर लेना बखूबी जारी रखा है। स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 192.85 है, जो 100+ रन बनाने वालों में सिर्फ निकोलस पूरन (264) से पीछे है। दिल्ली को उम्मीद होगी कि राहुल और अक्षर दोनों का बल्ला चले, और टीम को जीत दिलाए।
GT की कमजोरी दिल्ली के हक़ में जा सकती है
गुजरात के टॉप-3 (गिल, सुदर्शन, बटलर) औसतन हर पारी में 88 गेंद खेलते हैं, जबकि 4 से 11 नंबर के बल्लेबाज मिलकर सिर्फ़ 28 गेंद ही खेल पाते हैं। यही अनुभवहीनता दिल्ली के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications