KL Rahul पर होगी पैसों की बारिश! IPL 2025 के बीच ले लिया बड़ा फैसला

KL Rahul named global brand ambassador: आईपीएल 2025 में केएल राहुल ने अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 53 की औसत से 371 रन बनाए हैं, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी को बताता है। राहुल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान किया और कई मैचों में अपनी टीम के लिए मैच विजेता साबित हुए। खासतौर पर आरसीबी के खिलाफ उन्होंने दिल्ली को अकेले दम पर जीत दिलाई थी।

केएल राहुल ने लिया बड़ा फैसला (KL Rahul named global brand ambassador)

इटली की लग्जरी फैशन कंपनी पॉल एंड शार्क ने भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही राहुल ने एक नया मुकाम हासिल किया है, क्योंकि वे पॉल एंड शार्क के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इस कदम से भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय फैशन और ब्रांडिंग की दुनिया में एक नया स्थान मिल सकता है।

KL Rahul 1

इन ब्रांड से जुड़े हुए हैं राहुल

केएल राहुल का पहले से ही कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ जुड़ाव है, जिनमें भारत पे, बोट, रियलमी, प्यूमा, टाटा नेक्सन, बियर्डो और रेड बुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन ब्रांड्स के साथ उनके जुड़ाव ने उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया है और उन्हें भारतीय बाजार में एक स्टाइल आइकन के तौर पर स्थापित किया है। अब, पॉल एंड शार्क जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ उनकी साझेदारी से उनकी ग्लोबल पहचान को और मजबूती मिलेगी।

होगी जबरदस्त कमाई

राहुल ने पॉल एंड शार्क से मिलने वाली फीस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह अनुमान है कि एक एड शूट के लिए वे करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि पॉल एंड शार्क से भी उनकी कमाई काफी अधिक होगी। इस ब्रांड के साथ जुड़ने से राहुल को एक नई दिशा में काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही उनकी वैश्विक उपस्थिति में भी इज़ाफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+