KLRahul-Athiya Shetty Wedding: इस दिन होगी केएल राहुल-अथिया की शादी, खंडाला के आलीशन बंगले में होगा विवाह
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं और दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

KL Rahul & Athiya Shetty Wedding: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और फिल्म अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी का इंतजार उनके फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और अथिया इसी महीने की 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का फंक्शन तीन दिनों यानी कि 21 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा, जिसमें मेंहदी , संगीत, कॉकटेल जैसी चीजेंशामिल हैं। हालांकि दोनों के परिवार वालों की ओर से इस बारे में कोई सूचना तो दी नहीं गई है लेकिन खबर है कि दोनों का परिवार जोर-शोर से शादी की तैयारियों में लगा है।

सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर से होगी शादी
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर से होगी तो वहीं शादी के बाद अथिया और केएल राहुल बांद्रा के एक फ्लैट में शिफ्ट होने वाले हैं। ये एक लग्जरी फ्लैट है जो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लग्जरी पॉलीहिल्स वाले फ्लैट के पास स्थित है।
Virat Kohli: बहुत ही महंगा है 45 शतक वाले कोहली का बल्ला, जानिए कीमत

5 स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं खंडाला वाला घर
आपको बता दें कि सुनील और माना शेट्टी का खंडाला वाला मेंशन किसी फाइव स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं हैं। खंडाला के खूबसूरत लोकेशन पर बना ये घर अपनी सुंदरता के लिए भी काफी लोकप्रिय है। इस शादी में दोनों परिवारों के काफी करीबी दोस्त और रिश्तेदार के आलावा खेल और फिल्मों की नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैं।

दक्षिण भारतीय स्टाइल से होगी शादी
शादी पूरी तरह से दक्षिण भारतीय स्टाइल से होगी, जिसके लिए आउटफिट भी चुन लिए गए हैं। केएल राहुल तो अभी क्रिकेट में बिजी हैं इसलिए शादी की रस्मों में कौन क्या पहनेगा इसकी जिम्मेदारी अथिया शेट्टटी की दी गई है। ऐसी भी खबर है कि अथिया-राहुल के लिए वेडिंग आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तैयार कर रहे हैं।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोस्ती
मालूम हो कि राहुल और अथिया दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं और दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, पहले दोनों दोस्त बने फिर ये दोस्ती प्रेम में बदल गई। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों अक्सर साथ में ही स्पॉट किए जाते हैं।
न्यूईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल
हाल ही में दोनों के न्यूईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। तो वहीं अथिया के पापा सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में बिना नाम लिए कहा था कि 'आपलोगों की तरह मैं भी चाहता हूं कि अथिया की शादी जल्द हो जाए, मैं भी अपने दामाद का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications