KL Rahul-Athiya Marriage: सुनील शेट्टी ने की है मुस्लिम मोनिशा से शादी, जानिए क्रिकेटर के ससुराल के बारे में

सुनील शेट्टी तुलू भाषी परिवार से हैं,जबकि मोनिशा के पिता गुजराती मुस्लिम हैं,ऐसे में दोनों के ही घरवाले पहले शादी के लिए रेडी नहीं हुए थे लेकिन बाद में फैमिली को हां कहनी ही पड़ी।

KL Rahul-Athiya Marriage

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: आज टीम इंडिया के डैशिंग खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में हुई है, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए हैं। इस शादी को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई हैं। मेहमानों को मोबाइल फोन का प्रयोग करने से रोका गया है, हालांकि दोनों के फैंस बेसब्री से दोनों की शादी की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

एक-दूजे के हुए अथिया और केएलराहुल

एक-दूजे के हुए अथिया और केएलराहुल

फिलहाल आज अथिया और केएलराहुल तो सदा के लिए एक हो गए हैं और दोनों की शादी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं लेकिन आज से 32 साल पहले भी एक शादी चर्चा का विषय बनी थी और वो थी अथिया के मम्मी-पापा की मैरिज।

मुस्लिम लड़की से हुई सुनील शेट्टी को मोहब्बत

दरअसल ये शादी इसलिए चर्चित थी क्योंकि सुनील शेट्टी को मोहब्बत एक मुस्लिम लड़की से जो हुई थी, जी हां अथिया की मम्मी शादी से पहले मुस्लिम थीं और उनका नाम मोनिशा कादरी था, जिन्हें पहली ही नजर में सुनील शेट्टी दिल दे बैठे थे।

शादी के रास्ते में थी धर्म की रुकावट

शादी के रास्ते में थी धर्म की रुकावट

सुनील ने मुंबई के एक पेस्ट्री शॉप में मोनिशा को देखा था और फिर क्या था वो उनसे दोस्ती करने के लिए बेकरार हो गए लेकिन ये इतना आसान नहीं था, फिर पता चला कि सुनील और मोनिशा की एक कॉमन दोस्त हैं, जिनके जरिए ही सुनील शेट्टी ने मोनिशा से बात करनी शुरू की थी और फिर दोनों काफी करीब आ गए उस वक्त सुनील शेट्टी की तूती हिंदी सिनेमा में बोल रही थी लेकिन इसके बावजूद दोनों की शादी के रास्ते आसान नहीं थे,वजह थी धर्म।

IPL 2023: मंदिरा बेदी का जोरदार कमबैक, 50 की उम्र में भी हैं जवां

सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं

सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं

सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलू भाषी परिवार से हैं, जबकि मोनिशा के पिता गुजराती मुस्लिम हैं, ऐसे में दोनों के ही घरवाले शादी के लिए रेडी नहीं हुए। लेकिन दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे और दोनों को उतनी ही मोहब्बत अपने परिवार से भी थी इसलिए इन लोगों ने फैसला किया कि वो शादी तब ही करेंगे जब फैमिली खुशी-खुशी राजी होगी।

9 साल बाद दोनों की मेहनत रंग लाई...

और इसलिए दोनों ने अपने परिवारवालों को मनाना शुरू कर दिया और पूरे 9 साल बाद दोनों की मेहनत रंग लाई और दोनों के परिवार वालों ने शादी के लिए हां कर दी और इसके बाद सुनील शेट्टी और मोनिशा दोनों ने धूम-धाम से शादी की, हालांकि शादी के बाद मोनिशा को लोग 'माना' कहने लगे।

लाडली बेटी अथिया की हुई शादी

दोनों 'मेड फॉर इच अदर' कहलाते हैं, दोनों के प्यार की बगिया में उनके दो बच्चे अथिया और अहान हैं और दोनों ही फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री हैं। आज सुनील शेट्टी औऱ माना की लाडली बेटी अथिया दुल्हन बनी है, जिसका सपना वो दोनों ना जाने कब से देख रहे थे। गौरतलब है शादी के बाद केएलराहुल और अथिया एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नामीगिरामी हस्तियां मेहमान बनेंगी।

Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

Recommended Video

    KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: इन क्रिकेटर्स ने की Bollywood Stars से शादी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+