IPL 2026 से पहले शाहरुख खान की KKR में होंगे बड़े बदलाव! 23.75 करोड़ वाले खिलाड़ी का बाहर होना तय
IPL 2026 KKR Released Players: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वे पिछले साल के विजेता थे, लेकिन इस बार उनका सीजन काफी खराब रहा। उन्होंने 5 मैच जीते, 7 हारे और 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। खासकर आखिरी मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं।
कई खिलाड़ियों को टीम करेगी रिलीज! (IPL 2026 KKR Released Players)
अब 2026 की तैयारी के लिए टीम ने कुछ बड़े फैसले ले सकती है। टीम ने पांच मुख्य खिलाड़ियों को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। इन खिलाड़ियों की जगह बेहतर खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिसे शाहरुख खान की केकेआर आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर सकती है।

वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर पिछले कुछ सालों में काफी अच्छे प्रदर्शन करते आए थे, लेकिन इस बार उन्होंने बहुत निराश किया। उन्होंने 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत कम रहा। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने गेंदबाजी में भी कोई खास योगदान नहीं दिया। इसलिए टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। वेंकटेश अय्यर को ऑक्शन में 23.75 करोड़ भारी भरकम रकम पर खरीदा गया था।
मोईन अली
मोईन अली ने छह मैच खेले और छह विकेट लिए, जो ठीक-ठाक है। लेकिन बल्लेबाजी में वे कमजोर रहे और कुछ ही रन ही बना सके। टीम में नरेन और रसेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, इसलिए मोईन की जगह बेहतर खिलाड़ी ला सकते हैं। वे विदेशी खिलाड़ी हैं और टीम विदेशी स्लॉट को ज्यादा प्रभावी खिलाड़ी के लिए रखना चाहेगी।
क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक टीम के मुख्य विकेटकीपर थे, लेकिन इस सीजन में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने सात मैचों में 143 रन बनाए, जिसमें से ज्यादातर रन एक मैच में आए। बाकी मैचों में वे कमजोर दिखे। टीम के पास गुरबाज सिंह जैसे दूसरे विकेटकीपर भी हैं, इसलिए डी कॉक को रिलीज किया जा सकता है। इससे टीम को एक भारतीय विकेटकीपर साइन करने का मौका मिलेगा।
स्पेंसर जॉनसन
स्पेंसर जॉनसन से टीम को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वे निराश करने वाले साबित हुए। चार मैचों में उन्होंने केवल एक विकेट लिया और उनका औसत बहुत खराब था। टीम में पहले से तेज गेंदबाज हैं, इसलिए टीम विदेशी स्लॉट को बेहतर इस्तेमाल करने के लिए उन्हें रिलीज करने पर विचार कर सकती है।
रमनदीप सिंह
रमनदीप सिंह को इस सीजन थोड़ा मौका मिला, लेकिन वे अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। छह मैचों में उन्होंने केवल 34 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए कोई मजबूत विकल्प साबित नहीं हुई। इसलिए टीम उन्हें भी रिलीज कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications