T20 World Cup में भारतीय टीम के इस खिलाड़ी से दहशत में होगी बाकी टीमें, शतक जड़ने की हुई भविष्यवाणी

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है। हालांकि, टीम की गेंदबाजी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल गर्म है।

India opening batter KL Rahul in T20 World Cup 2022: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है। हालांकि, टीम की गेंदबाजी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल गर्म है। खासतौर पर डेथ ओवर में टीम के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे हैं। इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

राहुल को लेकर पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

राहुल को लेकर पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी। केविन पीटरसन के मुताबिक इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से केएल राहुल सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। केविन पीटरसन को लगता है कि राहुल जिस तरीके के फॉर्म में हैं, वो इस साल शतक लगा सकते हैं। पीटरसन को केएल राहुल की बल्लेबाजी पसंद है और वह उन्हें मौजूदा समय में टी-20 के बेस्ट बल्लेबाज मानते हैं।

केएल राहुल को माना दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज

केएल राहुल को माना दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन अर्धशतक लगाए थे। पीटरसन का मानना है कि केएल राहुल फॉर्म में आ चुके हैं और वह वर्ल्ड कप में टी-20 करियर की बेस्ट पारियां खेल सकते हैं। बेटवे डॉट कॉम के लिए अपने कॉलम में पीटरसन ने कहा कि मुझे लगता है कि केएल राहुल इस समय दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज है। वह बिल्कुल शानदार है।

यह टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप

यह टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप

पीटरसन ने केएल राहुल के रन बनाने की बात तो की है। लेकिन उन्हें लगता है कि भारत खिताब जीतने में सफल नहीं होगी। पीटरसन के मुताबिक पिछले साल न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलकर सेमीफाइनल से बाहर होने वाली इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप जीत सकती है। पीटरसन के मुताबिक व्हाइट गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो टीम को ट्रॉफी दिला सकते हैं। पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड की खिताबी जंग में "स्टोक्स फैक्टर" बहुत बड़ा होगा। वह अपनी टीम से इस साल जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+