भारत की KCC T10 लीग में दिखेगा गेल, रैना, लारा, गिब्स जैसे सितारों का जलवा, पूरा शेड्यूल ये रहा

केसीसी टी10 जिसमें सुरेश रैना (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (भारत), हर्शल गिब्स (साउथअफ्रीक) जैसे सितारों की भरमार होगी।

KCC T10 League

आईपीएल की बंपर सफलता ने एक काम किया है। वह है क्रिकेट में दुनिया भर की लीग का जन्म। अब हर दिन मानों एक नई लीग बन रही है। सबसे दिलचस्प ट्विस्ट है मुद्दत पहले रिटायर हो चुके क्रिकेटरों का फिर से खेलना। 90 के दशक के खिलाड़ी तक खेल पा रहे हैं और सचिन व लारा को आप फिर से देख पा रहे हैं। और क्रिकेट में क्या चाहिए? ये वीडियो गेम नहीं हकीकत है और ये सब हुआ टी20 के जन्म से लेकर उसके विकसित होने के बीच। अब तो टी20 को भी आधा कर दिया गया है और टी10 ला दिया गया है। ऐसे में भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों की मौजूदगी वाली लीग कन्नड़ चलनचित्र कप (केसीसी) के तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है।

केसीसी टी10 प्रारूप में खेली जाएगी

केसीसी टी10 प्रारूप में खेली जाएगी

केसीसी टी10 प्रारूप में खेला जाएगा। यहां भाग लेने वाली विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े नामों में सुरेश रैना (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (भारत), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) और तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) शामिल हैं। यहां मैच दो दिन 24 और 25 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

लोकप्रिय अभिनेता किच्चा सुदीप ने टूर्नामेंट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "टी-10 यह सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छा प्रारूप है कि दर्शकों के लिए कई मैच और भरपूर मनोरंजन हो। केसीसी मेरा सपना था और इसमें शामिल होने वाला हर कोई मेरे परिवार का हिस्सा है।"

दो दिन में ही छह मैच निपट जाएंगे

दो दिन में ही छह मैच निपट जाएंगे

इस टूर्नामेंट में गंगा वारियर्स, राष्ट्रकूट पैंथर्स, विजयनगर पैट्रियट्स, वोडेयार चार्जर्स और होयसला ईगल्स सहित छह टीमें शामिल होंगी।

केसीसी का पूरा शेड्यूल जानने से पहले बताना जरूरी है कि टी10 फॉर्मेट होने के चलते यहां दो दिन में ही छह मैच निपट जाएंगे। पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-

24 फरवरी

गंगा वारियर्स बनाम होयसला ईगल्स
होयसला ईगल्स बनाम वोडेयार चार्जर्स
कदम्ब लायंस बनाम राष्ट्रकूट पैंथर्स

25 फरवरी

विजयनगर पैट्रियट्स बनाम कदंब लायंस
गंगा वारियर्स बनाम वोडेयार चार्जर
राष्ट्रकूट पैंथर्स बनाम विजयनगर पैट्रियट्स

होगा फुल मनोरंजन

होगा फुल मनोरंजन

पूर्व पेशेवर क्रिकेटरों के अलावा, केसीसी में सुदीप, शिवराजकुमार, धनंजय, उपेंद्र, ध्रुव सरजा और गणेश जैसे स्टार भी देखने को मिलेंगे। जैसे आईपीएल में बाकायदा टीमों के गठन के लिए नीलामी आयोजित होती है वैसी ही यहां भी की गई थी। बताया जाता है टूर्नामेंट में मनोरंजन के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+