Kavya Maran Caste: क्या है काव्या मारन की जाति? सामने आई असली जानकारी, किस बड़े आदमी से हो रही शादी?
Kavya Maran Caste: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के काफी दीवाने हैं। फैंस टीम के साथ काव्या की झलक पाने के लिए भी बेताब हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। काव्या मारन भी अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह बात अब पुख्ता हो गई है।
खाब बात तो यह है कि काव्या से शादी करने वाला इंसान कोई आम आदमी नहीं है। वह ना ही क्रिकेट जगत से नाता रखता है लेकिन फ़िल्मी दुनिया में वह एक बड़ा नाम है। हम बात कर रहे हैं संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की, जो काव्या को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अनिरुद्ध के चाचा ने ही काव्या की शादी की पुष्टि की है। इस बीच फैंस के मन में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर काव्या किस जाति-समुदाय से आती हैं।

काव्या मारन की जाति क्या?
काव्या मारन सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। उनके पिता के नाम तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखते थे। उनका नाम एम करूणानिधि हैं, जो सीएम भी रहे हैं। अब सवाल यह है कि काव्या इतने बड़े राजनीतिक खानदान से आती हैं, तो उनकी जाति क्या है।
रिपोर्ट्स के अनुसार काव्या मारन ने सीधे तौर पर तो कभी अपनी जाति का जिक्र नहीं किया। मारन वहां पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आते हैं। तमिलनाडु में मारन जाति से जुड़े लोग मंदिरों में संगीत आदि कामों से जुड़े होते थे। यह एक स्थापित जाति रही है।
क्या है काव्या के होने वाले पति की जाति?
काव्या मारन की शादी जिस शख्स से होने जा रही है, वह ब्राह्मण है। अनिरुद्ध रामचंदर सवर्ण समुदाय से आते हैं। उनके पिता सुपरस्टार रजनीकांत के साले लगते हैं। इससे समझा जा सकता है अनिरुद्ध का परिवार कितना प्रभावशाली है। काव्या और अनिरुद्ध दोनों ही बड़े परिवारों वाले लोग हैं और शादी के बाद दोनों परिवार सगे-संबंधी वाले रिश्ते में आ जाएंगे।
फिलहाल तो काव्या मारन की शादी की डेट्स सामने नहीं आई हैं लेकिन अनिरुद्ध के चाचा ने जल्दी ही दोनों की शादी होने की बात कही थी। यह भी हो सकता है कि फाइनल इन बातों को गुप्त रखा गया होगा। शादी नजदीक आने के बाद ही डेट्स और अन्य चीजों का खुलासा किया जाएगा।
काव्या मारन की कमाई
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन कमाई के मामले में भी कम नहीं हैं। टीम की कीमत ही 18,000 करोड़ रुपये आंकी गई है, इसके अलावा काव्या की खुद की नेटवर्थ 400 करोड़ से ज्यादा की है। हर साल सनराइजर्स हैदराबाद से ही उनकी कमाई का काफी हिस्सा आता है।


Click it and Unblock the Notifications
