RCB ने खराब कर दिया कर्ण शर्मा का ट्रैक रिकॉर्ड, लक फैक्टर समझकर किया था टीम में शामिल, जानिए क्या है ये माजरा
क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सफर आईपीएल 2022 में समाप्त हो गया है। किस्मत के भरोसे प्लेऑफ में पहुंची बैंगलोर का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर अधूरा रह

स्पोर्ट्स डेस्क, 28 मई: क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सफर आईपीएल 2022 में समाप्त हो गया है। किस्मत के भरोसे प्लेऑफ में पहुंची बैंगलोर का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया। RCB की हार के बीच टीम का एक खिलाड़ी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नहीं नहीं... हम विराट कोहली नहीं बल्कि कर्ण शर्मा की बात कर रहे हैं। जी हां, वही कर्ण शर्मा जो पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे...
Recommended Video
आईपीएल में कर्ण शर्मा को लकी चार्म माना जाता है, लेकिन उनका ये लक भी इस बार बैंगलोर के काम ना आ सका। दरअसल, कर्ण शर्मा जिस भी टीम से खेलते हैं, वह आईपीएल जरूर जीतती थी। वह अभी तक 3 टीम से खेले और चार बार आईपीएल का खिताब जीता। इस बार RCB ने उनके ऊपर दांव लगाया था, लेकिन टीम फिर भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।

50 लाख में लगाया था दांव
मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बहुत उम्मीद और लक फैक्टर को ध्यान में रखते हुए राईट आर्म ऑफब्रेक स्पिनर को 50 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। फ्रैंचाइजी ने कर्ण को खरीदा जरूर, लेकिन टीम के लिए उनको प्लेइंग इलेवन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।
अब जबकि, कर्ण को लक फैक्टर के लिए खरीदा गया है, तो प्लेइंग-इलेवन में उन्हें मौका मिलने के चांसेस थे ही नहीं...
इससे पहले 2018 से 2021 तक वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे और उनको 5 करोड़ रुपए मिलते थे। वहीं, 2017 में मुंबई इंडियंस ने उनको 3 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था और 4014 से 2016 तक सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए उनको 3.75 करोड़ रुपए मिलते थे।

3 टीमों को बनाया चैंपियन
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को 8 रन से हराया था। उस समय कर्ण हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। 2017 में वह मुंबई के साथ जुड़े और टीम फाइनल जीतने में सफल रही। मुंबई ने फाइनल में राईजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 1 रन से हराया था। इसके बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इस तरह कर्ण ने लगातार 3 साल, 3 अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल जीता। पिछले साल भी वह चेन्नई के साथ थे और टीम ने फाइनल में कोलकाता को हराकर चौथी बार आईपीएल पर कब्जा जमाया था।

अगले साल क्या होंगे RCB का हिस्सा
अब अगले साल कर्ण शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा होंगे या नहीं, इसका फैसला तो आईपीएल 2023 के पास आने पर ही होगा। दरअसल, मेगा ऑक्शन में हर टीम ने अगले तीन सीजन के लिए खिलाड़ियों को खरीदा है, लेकिन अगर टीम चाहे तो अपनी मर्जी से खिलाड़ियों को रिलीज भी कर सकती है। कर्ण शर्मा आईपीएल में 68 मुकाबले खेले हैं और 59 विकेट ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications