IPL 2023: क्या मैच के बाद एमएस धोनी की जडेजा के साथ हुई अनबन? ट्वीट के बाद मचा बवाल

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स खिलाफ जीत के बाद सीएसके प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। अब क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा।

 Ravindra Jadeja

DC vs CSK, IPL 2023: आईपीएल के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सीएसके के फैंस को चिंतत कर दिया है। दरअसल, कप्तान एमएस धोनी को रवींद्र जडेजा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया, जिसके बाद ऑलराउंडर बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे। इसके बाद जडेजा के ट्वीट से दोनों के बीच अनबन की खबर को और हवा मिल गई है।

एमएस धोनी और जडेजा के बीच अगर विवाद हुआ तो ये किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मैच खत्म होने के ठीक बाद जब सीएसके के खिलाड़ी 77 रन की जीत पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे, तब धोनी और जडेजा के बीच एक लंबी बातचीत होते देखी गई, जिसके बाद जडेजा को गुस्से में भी देखा गया।

फैंस ने महसूस किया कि यह जडेजा के खराब स्पैल के कारण था, जहां उन्होंने अन्य गेंदबाजों की तुलना में चार ओवर में सिर्फ एक विकेट के लिए 50 रन दिए थे, जिन्होंने लगभग 6 रन प्रति ओवर दिए थे। अनुमान लगाने की खबर को तब और हवा मिल गई जब जडेजा ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की।

ये भी पढ़ें-RCB vs GT: IPL में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा? अंतिम लीग मैच में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

उन्होने ट्वीट कर लिखा, 'कर्म का फल आपको मिलेगा, देर-सबेर जरूर मिलेगा।' ऑलराउंडर ने कैप्शन के साथ लिखा 'निश्चित रूप से। क्रिकेट प्रशंसकों ने धोनी और जडेजा के बीच इस ट्वीट को दरार के संकेत के तौर पर देखा है। हालांकि, इस विवाद की वनइंडिया कोई पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+