तीसरी बार पिता बनने को तैयार, विराट कोहली का जिगरी यार, आने वाले मैचों से होगा बाहर!
Kane Williamson News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। विराट के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने किंग कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर एक बयान दिया था। लेकिन अब वह अपने इस बयान से पलटी मार चुके हैं।
केन विलियमसन को लेकर बड़ी खबर
न्यूजीलैंड के कप्तान और विराट कोहली के पुराने दोस्त केन विलियमसन भी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम इस समय दो मैचो की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में केन विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा हैं। वह टीम के लिए अहम पारियां भी खेल चुके हैं। लेकिन साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से वह बाहर हो सकते हैं।

कोहली के साथ है पुराना याराना
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक केन विलियमसन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज से ब्रेक ले सकते हैं। केन विलियमसन तीसरी बार पिता बनने वाले हैं और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें इस बात के लिए बधाई दे रहे हैं। केन विलियमसन और विराट कोहली अंडर-19 के दिनों से ही एक दूसरे के दोस्त हैं और उनकी यह दोस्ती की खूब चर्चाएं भी होती रही है।
ट्रेंट बोल्ट की हो सकती है वापसी
हालांकि, न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। न्यूजीलैंड के कोच ने कहा कि अगर हम ट्रेंट बोल्ट का चयन करते हैं तो वह चयन के लिए उपलब्ध हैं और हम अभी उनसे इस बारे में बातचीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications