धोनी-रैना को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा, अकमल ने बताया ईशांत से क्यों हुई थी झड़प

Kamran Akmal and Ishan Sharma Fight: कामरान और ईशांत का ये मामला काफी आगे बढ़ जाता अगर भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसको सुलझाने के लिए आगे ना आते

Kamran Akmal

क्रिकेट में जब बात सबसे बड़ी प्रतिद्वंदता की बात आती है तो कोई भी मैच भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खेल से मेल नहीं खा सकता। चाहे एशेज हो या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कोई भी इन दो पड़ोसी देशों के बीच के मुकाबलों की गर्मी पैदा नहीं कर सकता। जब भी ये दोनों पड़ोसी देश मैदान में उतरे हैं तो एक मुकाबला फैंस के बीच भी चलता है। इन मैचों का बहुत फॉलो किया जाता है और इनके परिणाम का असर भी काफी लंबा होता है क्योंकि अब ये दोनों देश बहुत ही कम मौकों पर क्रिकेट खेलते हैं। अब, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामराल अकमल (Kamran Akmal) ने YouTube चैनल नादिर अली पोडकास्ट पर बात करते हुए, एक ऐसे मैच को याद किया, जो 2012 में बेंगलुरु में एक टी20 इंटरनेशनल के दौरान हुआ था।

ईशांत शर्मा और कामरान अकमल का विवाद

ईशांत शर्मा और कामरान अकमल का विवाद

उस समय तक भी दोनों देश आज की तुलना में पर्याप्त क्रिकेट खेल लिया करते थे। तब अकमल एक ऐसे चेहरे थे जो विवादों को अपने हाथ में लेने से चूकते नहीं थे। अकमल के अनुसार, भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने उनके खिलाफ कुछ अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया और अकमल ने भी उसी हिसाब से जवाब दिया। मामला काफी आगे बढ़ जाता अगर भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसको सुलझाने के लिए आगे ना आते। यह दो मैचों की सीरीज का पहला टी20 था और पाकिस्तान हावी था क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 133 रन ही बना सका। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी पाकिस्तान के लिए चीजों को काफी कठिन बना दिया। हालांकि, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने उन्हें जीत के करीब पहुंचा दिया।

धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी बीच में आकर शांत किया

धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी बीच में आकर शांत किया

ईशांत शर्मा जब 18वां ओवर डालने आए तो पाकिस्तान टारगेट से 16 रन पीछे था। वह पहली ही गेंद पर हफीज को आउट करने में सफल रहे। कप्तान के आउट होने के बाद अकमल आए जिन्होंने पहली गेंद का सामना करने के बाद ईशांत से कुछ नोंक-झोंक शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी बीच में आकर उन्हें शांत करने की कोशिश की।

घटना का जिक्र करते हुए कामराल ने कहा, 'ईशांत ने मुझे गाली दी थी। लेकिन उन्होंने भी जवाब वैसा ही दिया। एमएस धोनी तब कप्तान थे, सुरेश रैना भी हमारे बीच आए। भारत मैच हारने जा रहा था और यह अचानक से हो गया। खैर मामले का फिर समापन हुआ और बाद में पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। अकमल ने मैच जिताने में योगदान के लिए हफीज और मलिक की भी तारीफ की। हफीज ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि मलिक 50 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

गौतम गंभीर से भी झगड़ा हुआ

गौतम गंभीर से भी झगड़ा हुआ

पोडकास्ट सेशन के दौरान कामरान से उनके और गौतम गंभीर के बीच 2009 के एपिसोड के बारे में भी पूछा गया। इस घटना को याद करते हुए अकमल कहते हैं कि गंभीर ने खुद से कुछ शब्द कहे थे लेकिन ऐसा लगा जैसे मुझे उन्होंने ये कहे हैं। यह 2009 में एशिया कप का मैच था। सईद अजमल ने गेंदबाजी की और मुझसे कैच-बैक की अपील की गई। इसे नॉट आउट दिया गया। गंभीर ने मजाकिया अंदाज में कुछ कहा लेकिन ये मेरे लिए नहीं था बल्कि भारत और पाकिस्तान मैच की हाइप को लेकर उन्होंने कुछ कहा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+