Kal Ka Match Kon Jeeta, कल का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: सेंट जॉर्ज ग्रेनाडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में हरा दिया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं पहले दो मुकाबले में जीत हासिल करने वाली वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में सफल रही है। वेस्टइंडीज को अब सीरीज जीतने के लिए बचे हुए तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज करनी होगी।
10 रन से मिली जीत: दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। जवाब में 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 रन से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में ब्रैंडन किंग मैन ऑफ द मैच रहे।

अल्जारी जोसेफ ने झटके तीन विकेट: वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का भी बड़ा हाथ रहा। अल्जारी जोसेफ ने टीम के लिए सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा अकील होसेन ने दो, जबकि जेसन होल्डर ने एक विकेट अपने नाम किया इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक 50 रन सैम कर्रन ने बनाने का काम किया। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज गंवा चुकी है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कर्रन, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स।












Click it and Unblock the Notifications