Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराने में सफलता हासिल की। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

दूसरा सबसे सफल रन चेज: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम में 325 रन बनाए। 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम में 49 वें ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 326 रन बनाया और यह मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज के वनडे क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज था। इससे पहले वेस्टइंडीज ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ चेज करते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 331 रन बनाए थे।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

शाई होप ने जड़ा शतक: 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। वेस्टइंडीज ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद ने वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। एलिक अथानाज़े को आउट कर रहा था रेहान ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। एलिक अथानाज़े ने 65 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। ब्रैंडन किंग भी लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 35 बनाए। इसके बाद आए कप्तान शाई होप ने 83 गेंद पर नबाद 109 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्से, रेहान अहमद, गस एटकिंसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+