Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: कल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल
Kal Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एकतरफा नजारा देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रोटियाज टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, कीवी गेंदबाजों ने क्विंटन डी कॉक (10) और रयान रिकलटन (0) को जल्दी पवेलियन भेज दिया। कप्तान एडन मार्करम भी 18 रनों के निजी स्कोर पर रचिन रवींद्र का शिकार बने। एक समय दक्षिण अफ्रीका गहरे संकट में थी, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के 34 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के 29 रनों ने पारी को स्थिरता दी।

अंत में मार्को यानसेन ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए मात्र 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जानसेन की इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत टीम का रन रेट 8.45 तक पहुंच सका।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने जवाबी हमले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। कीवी ओपनर्स टिम सीइफर्ट और फिन एलन ने ईडन की पिच पर मानो रनों की सुनामी ला दी। दोनों ने मिलकर तबाही मचाते हुए नई गेंद पर ही मैच का फैसला कर दिया था। इस बीच 117 रनों के कुल स्कोर पर कीवी टीम को साइफर्ट के रूप में पहला झटका लगा, वह 58 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।
फिन एलन ने अफ्रीकी गेंदबाजों के ऊपर अपने बल्ले से लगातार प्रहार करते हुए न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में जीत दिला दी। विजयी चौके के साथ उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, इसमें 10 चौके और 8 धमाकेदार छक्के देखने को मिले। न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और साउथ अफ्रीकी टीम निराश होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
-
'वो कोई और नहीं, मेरी जान थी', गर्लफ्रेंड अदिति नहीं, Ishan Kishan ने इस खास शख्स को समर्पित की वर्ल्ड कप जीत -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
IND vs NZ: फाइनल शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया ने जीत ली 'आधी जंग', बन गए 2 ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड -
IND vs NZ: संजू सैमसन ने अकेले बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास! ट्रॉफी जीतते ही हो गया चमत्कार -
IND vs NZ: सवा लाख लोगों के सामने भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संजू-अभिषेक से कीवी गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख -
IND vs NZ Final: बुमराह की यॉर्कर या एलन का प्रहार? आज इन 5 'पर्सनल राइवलरी' से कांपेगा अहमदाबाद का मैदान! -
T20 Winners Prize Money: ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम पर हुई करोड़ों की बारिश, हारकर भी मालामाल हुई न्यूजीलैंड -
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने दोहराया विराट कोहली वाला करिश्मा, फाइनल में ऐसा कर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल -
'शाबाश टीम इंडिया', भारत के T20 World Cup जीतने पर गदगद पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत माता की जय से गूंजा देश -
IND vs NZ: फाइनल में अक्षर या कुलदीप, कौन रचेगा इतिहास? चकनाचूर होगा इस दिग्गज का सालों पुराना रिकॉर्ड! -
VIDEO: काशी से कन्याकुमारी तक मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, भारत की जीत के लिए फैंस कर रहे पूजा प्रार्थना












Click it and Unblock the Notifications