Kal Ka Match Kon Jeeta 18 May: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs पंजाब किंग्स

Kal Ka Match Kon Jeeta: रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया और यह मुकाबला काफी करीबी रहा। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज कर ली। राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मिचेल ओवेन का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह बिना खाता खोले आउट हुए।

kal ka match kon jeeta

यहाँ से एक और विकेट गिरा और पंजाब किंग्स के स्थिति खराब हो गई। इस बीच नेहल वढेरा और श्रेयस अय्यर ने मिलकर एक भागीदारी की और स्कोर 100 के पार लेकर चले गए। इस बीच अय्यर 30 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन वढेरा टिके रहे।

वढेरा ने 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 37 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। उनके बाद शशांक सिंह ने गदर मचाते हुए तूफानी फिफ्टी जमा डाली। वह 30 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे और पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 219 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर तबाही मचाई। दोनों ने पावरप्ले के अंदर ही धुआंधार बैटिंग करते हुए 76 रनों की भागीदारी की। इस बीच वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाकर आउट हो गए।

उनके साथी खिलाड़ी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग जारी रखते हुए शानदार फिफ्टी जमाई और 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन और रियान पराग का बल्ला नहीं चला लेकिन ध्रुव जुरेल ने तहलका मचाने वाली बैटिंग की।

जुरेल ने फिफ्टी जड़ी और मैच अंतिम ओवर तक लेकर गए, वहां 6 गेंदों में 22 रनों की दरकार थी। जुरेल 31 गेंदों में 53 रन बना आउट हो गए और रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 209 रन तक पहुंच पाया। इस तरह रॉयल्स को एक और करीबी हार मिली और पंजाब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+