Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी

Kal Ka Match Kon Jeeta: विराट कोहली के शतक के बाद भी आरसीबी को कोई खास लाभ नहीं हुआ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस सीजन आरसीबे की चौथी हार है। दूसरी तरफ रॉयल्स ने लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज कर तालिका में 8 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबे ने 3 विकेट पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

kal ka match kon jeeta

टॉस जीतकर सैमसन ने गेंदबाजी का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। आरसीबी के ओपनर फाफ डू प्लेसी और कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रनों की भागीदारी कर डाली। इसके बाद डू प्लेसी 33 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए।

यहाँ से विराट कोहली ने जिम्मेदारी से बैटिंग की। वह अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद भी टिके रहे और लगातार रन बनाते चले गए। कोहली ने आईपीएल में अपना आठवां शतक पूरा कर लिया। वह 67 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के आए। चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और बटलर ने मोर्चा संभाल लिया और लगातार रन बनाते हुए एक बेहतरीन शतकीय भागीदारी कर दी। सैमसन और बटलर दोनों फिफ्टी जमा चुके थे।

यहाँ से सैमसन 67 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रियान पराग 4 और ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर आउट हुए लेकिन बटलर क्रीज पर थे। अंत में टीम को 2 रन और बटलर को शतक के लिए छह रन चाहिए थे। बटलर ने छक्का जड़कर शतक बना लिया और टीम को जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+