Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- RCB vs PBKS
Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी ने इस सीजन अपने दूसरे आईपीएल मैच में फैन्स को निराश नहीं किया। घरेलू मैदान बेंगलुरु में खेलते हुए आरसीबी ने धांसू प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को पराजित करते हुए इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की और अंक तालिका में भी 2 अहम अंक जोड़े।
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब के ओपनर जॉनी बेयरस्टो को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद प्रभसिमरन ने कुछ अच्छे शॉट जड़े और 25 रन बनाकर आउट हुए। धवन ने भी 45 रनों की पारी खेली।

लिविंगस्टोन और सैम करन अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन दोनों क्रमशः 17 और 23 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में जितेश शर्मा और शशांक ने मोर्चा संभाल लिया। जितेश ने 27 रनों की पारी खेली और शशांक ने नाबाद 21 रन बनाकर पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 176 तक पहुंचा दिया। सिराज और मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी की शुरुआत खराब रही। फाफ डू प्लेसी और कैमरन ग्रीन 3-3 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार भी 18 रन बनाकर चलते बने लेकिन कोहली एक छोर पर खड़े होकर रन बनाते हुए अर्धशतक जमाने में सफल रहे। अनुज रावत 11 रन बनाकर आउट हो गए।
कोहली भी अंततः 77 रन बनाकर चलते बने और टीम मुश्किल में थी। यहाँ कार्तिक और महिपाल लोमरोड़ ने अपना काम कर दिया। कार्तिक ने नाबाद 28 और महिपाल ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। इस तरह आरसीबी ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications