Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में रविवर को डबल हेडर था और दो मैच खेले गए। पहला मैच दोपहर को केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया। इसके बाद दूसरा मुकाबला शाम को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।
पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। सुनील नारेन 10 और अंगकृष रघुवंशी 3 रन बनाकर आउट हो गए। साल्ट ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों का सामना कर 48 रनों की तूफानी पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 24 रन बनाए। अंतिम ओवरों में आंद्रे रसेल ने 20 गेंद में 27 रन की पारी खेली। रमनदीप सिंह ने 9 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर केकेआर को 6 विकेट पर 222 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने कोहली और डू प्लेसी के विकेट गंवाए। बाद में विल जैक्स ने 55 और रजत पाटीदार ने 52 रन बनाए। अंत में दिनेश कार्तिक ने 25 रन बनाए और कर्ण शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम गेंद पर आरसीबी को 3 रन चाहिए थे लेकिन एक ही रन आया और केकेआर ने 1 रन से मैच जीत लिया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
दूसरा मुकाबला कम स्कोरिंग वाला रहा। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन पूरी टीम 142 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रभसिमरन थे। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। हरप्रीत बरार ने 29 रन जड़े। गुजरात के लिए साई किशोर ने 4 विकेट झटके।
गुजरात की टीम को भी जीतने में थोड़ा पसीना आया लेकिन राहुल तेवतिया ने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। उनके अलावा शुभमन गिल ने 35 और साई सुदर्शन ने 31 रनों की पारी खेली। हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications