Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs राजस्थान

Kal Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। यह मैच आरसीबी के लिए अच्छा नहीं रहा। तमाम प्रयासों के बाद भी आरसीबी का एक बार फिर से सपना टूट गया। 'ए साला कप नामदे' वाला नारा अगले साल फिर से दिखेगा।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद रॉयल्स ने डू प्लेसी (17) के रूप में अपना विकेट गंवाया। वहां से कैमरन ग्रीन को आगे भेजा गया। उधर कोहली टिके हुए थे लेकिन दोनों क्रमशः 27 और 33 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

पूरे सीजन फ्लॉप रहने वाले ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से फ्लॉप रहे। वह गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। रजत पाटीदार ने 34 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज खास नहीं कर पाए। अंतिम समय में महिपाल लोमरोड़ के बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट आए।

महिपाल लोमरोड़ ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की पारी खेली और आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 172 रनों तक पहुंचा। आवेश खान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा आर अश्विन ने भी 2 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और कैडमोर ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 46 रन जोड़े। इसके बाद कैडमोर 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। संजू सैमसन के बल्ले से 17 रन आए। जायसवाल टिके हुए थे लेकिन वह भी 45 रन बनाकर चलते बने।

ध्रुव जुरेल और रियान पराग क्रीज पर थे और रन आने की उम्मीद थी लेकिन जुरेल 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। यहाँ से हेटमायर और पराग ने पारी आगे बढ़ाई और स्कोर 150 के पार लेकर गए। पराग 36 और हेटमायर 26 रन बनाकर चलते बने। अंत में रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 16 रन बनाकर राजस्थान को 19 ओवर में 6 विकेट पर 174 रनों तक पहुंचाया और जीत दिला दी। आरसीबी बाहर हो गई और राजस्थान की टीम क्वालीफायर मैच खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+