Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी

Kal Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के सामने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में तहलका मचा दिया। मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में आरसीबी ने सोचा भी नहीं होगा। मुकाबला सोलहवें ओवर में ही समाप्त हो गया। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की धांसू बैटिंग देखने को मिली।

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह सही साबित हो गया। विराट कोहली महज 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद विल जैक्स भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने धमाकेदार बैटिंग कर 26 गेंद में 50 रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

कप्तान फाफ डू प्लेसी 40 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए मैक्सवेल का बल्ला इस बार भी खामोश रहा और वह खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में आरसीबी को रनों की आवश्यकता थी और दिनेश कार्तिक ने अकेले ही मोर्चा संभाल लिया और तबाही मचाई।

दिनेश कार्तिक के बल्ले से 23 गेंद में 53 रनों की नाबाद पारी आई। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जमाए। आरसीबी का स्कोर उन्होंने 8 विकेट पर 196 तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए बुमराह ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 5 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए मुंबई के ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा अलग मूड में थे। दोनों ने आतिशी बैटिंग कर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। ईशान किशन 34 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार ने धांसू बैटिंग की, इस बीच रोहित शर्मा 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 17 गेंद में फिफ्टी जमा डाली। वह 5 चौकों और 4 छक्कों से 19 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। अंत में तिलक वर्मा ने नाबाद 16 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 21 रन बनाकर मुंबई को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+