Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद

Kal ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में पहला क्वालीफायर मैच केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच समाप्त हो गया। हैदराबाद को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और केकेआर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। केकेआर अब ट्रॉफी जीतने से महज एक कदम दूर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद हैदराबाद ने मुख्य ओपनर ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता खोले बगैर आउट हो गए। उनके बाद अभिषेक शर्मा भी महज 3 रन बनाकर आउट हो गए और टीम की स्थिति खराब होती गई।

kal ka match kon jeeta

हैदराबाद ने दो विकेट और गंबा दिए और स्कोर 4 विकेट पर 39 रन हो गया। यहाँ से राहुल त्रिपाठी ने धाकड़ बैटिंग करते हुए टीम के लिए संकटमोचक का कार्य किया। त्रिपाठी ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की धांसू पारी खेली। उनके अलावा क्लासेन ने भी 32 रन बनाए।

इन दोनों के आउट होने से मामला खराब हुआ। इस बीच कप्तान कमिंस ने निचले क्रम से कुछ रन बनाते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। कमिंस ने 30 रनों की पारी खेली और हैदराबाद की टीम 159 रन के कुल स्कोर पर आउट हुई। केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए गुरबाज और सुनील नारायण ने मिलकर केकेआर के लिए 44 रन जोड़े। इस बीच गुरबाज 23 और सुनील नारायण 21 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया।

दोनों अय्यर ने मिलकर 14वें ओवर में केकेआर को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। वेंकटेश ने नाबाद 51 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रन बनाए। हैदराबाद के पास फाइनल में जाने के लिए एक मैच और है। आईपीएल इतिहास में केकेआर अपना चौथा फाइनल मैच खेलेगी। एलिमिनेटर मैच में जीत दर्ज कर आने वाली टीम से हैदराबाद का मैच होगा, वहां जीतने वाली टीम दूसरी सेमीफाइनलिस्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+