Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और यूएसए के बीच खेला गया मुकाबला कम स्कोर वाला रहा। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने अपना काम किया और सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूएस के ओपनर शायन जहाँगीर बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद गौस भी 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। आरोन जोन्स के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

मुश्किल स्थिति में यूएस की पारी को संभालने का जिम्मा नितीश कुमार ने लिया। नितीश ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और 23 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। एंडरसन क्रीज पर रुके लेकिन 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।

अमेरिकी टीम धीमी गति से बढती हुई 8 विकेट पर 110 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अर्शदीप ने 9 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। हार्दिक पांड्या के खाते में भी 2 विकेट आए। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। विराट कोहली एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। रोहित शर्मा के बल्ले से 3 रन रन आए। वह भी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। ऋषभ पन्त ने इंटेंट दिखाते हुए 18 रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम इंडिया मुश्किल में थी।

इस समय सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर आठ में जगह बना ली। सूर्यकुमार ने धांसू फिफ्टी जड़ी और 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+